• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में शूटिंग सिखाने के बहाने लड़कियों से अश्लील हरकत, मोहसिन खान के मोबाइल में मिले कई वीडियो

इंदौर में शूटिंग एकेडमी के डायरेक्टर मोहसिन खान को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके फोन में लड़कियों से आपत्तिजनक चैटिंग और अश्लील वीडि...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 22 May 2025 09:31:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 May 2025 09:46:32 AM (IST)
इंदौर में शूटिंग सिखाने के बहाने लड़कियों से अश्लील हरकत, मोहसिन खान के मोबाइल में मिले कई वीडियो
मोहसिन खान के मोबाइल से पुलिस को कई अश्लील वीडियो मिले हैं।

HighLights

  1. मोहसिन खान के फोन में मिली आपत्तिजनक चैटिंग और वीडियो।
  2. शूटिंग एकेडमी में युवतियों से अश्लील हरकतें करता था मोहसिन।
  3. डेटिंग एप के माध्यम से भी कई लड़कियों से करता था चैटिंग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शूटिंग एकेडमी के डायरेक्टर मोहसिन का फोन जब्त किया गया है। उसके फोन में लड़कियों से आपत्तिजनक चैटिंग मिली है। आरोपित कई हिंदू लड़कियों से बात करता था। पुलिस मोबाइल की जांच करवाएगी।

अन्नपूर्णा पुलिस ने मंगलवार को ही मल्हारगंज क्षेत्र निवासी युवती की शिकायत पर सिल्वर ऑक्स कॉलोनी (अन्नपूर्णा) से मोहसिन खान को पकड़ा था। मोहसिन की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में शूटिंग एकेडमी है। वह निशानेबाजी सिखाने के बहाने युवतियों से अश्लील हरकतें करता था।


naidunia_image

युवती ने हिंदू संगठन की मदद से उसे पकड़ा और कायमी करवाई। टीआई अजय नायर के मुताबिक उसके फोन में कई युवतियों से चैटिंग मिली है। कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। मोहसिन डेटिंग एप के माध्यम से भी लड़कियों से चैटिंग करता था।

इधर... क्राइम ब्रांच की मदद से फरारी काट रहा था दुष्कर्म का आरोपित

दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा दुष्कर्म का आरोपित जिम ट्रेनर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह क्राइम ब्रांच की मदद से फरारी काट रहा था। इस बार पुलिस नंबर प्लेट हटाकर पहुंची थी। जैसे ही वर्जिश कर बाहर निकला पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। उसने अपहरण का आरोप लगाकर भीड़ बुलाई मगर एसआइ सीधे थाने जा पहुंचे।

डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक मामला साल 2023 का है। फायनेंस कंपनी की कर्मचारी ने आरोपित जगदीप पुत्र जोगिंदरसिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाई थी। जगदीप जिम ट्रेनर है।naidunia_image

युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म, 2 लाख रुपये भी ले गया

वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वर्कआउट करते हुए फोटो अपलोड करता रहता है। आकर्षक फोटो देख कर युवती ने दोस्ती कर ली। वह मिलने के बहाने इंदौर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बहाने से दो लाख रुपये भी ले लिए।

कुछ दिनों बाद जगदीप हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब शहर चला गया और फोन नंबर बदल लिए। पीड़िता से बातचीत बंद कर दी और दूसरी युवती से विवाह कर लिया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने दबिश दी, लेकिन हर बार चकमा देकर निकल जाता था।

मौका मिलते ही गायब कर देते थे

उसके रिश्तेदार पुलिस और क्राइम ब्रांच में है। मौका मिलते ही जगदीप को गायब कर देते थे। इस बार विजय नगर थाने की टीम ने स्थानीय पुलिस को खबर नहीं की। गाड़ी की नंबर प्लेट भी हटा ली। जैसे ही जगदीप जिम से बाहर आया एसआई बलवीरसिंह रघुवंशी ने रोक लिया। उसने हुज्जत करना शुरू कर दी। अपहरण का आरोप लगाया और भीड़ एकत्र कर ली। प्रधान आरक्षक प्रवीण पंवार, शशांक, मोनू रघवुंशी सीधे थाने पर ले गए।