• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी करते चार गिरफ्तार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने आठ लोगों को पकड़कर 40 टिकट जब्त किए, 900 वाला टिकट चार हजार रुपये में बेच रहे थे।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 21 Jan 2023 09:29:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Jan 2023 09:23:53 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore News: भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी करते चार गिरफ्तार

Indore News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में 24 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के टिकटों की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है, जो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से टिकट ब्लैक में बेच रहे थे। इनसे 16 टिकट जब्त किए हैं। इसके पहले क्राइम ब्रांच भी आठ लोगों से 40 टिकट जब्त कर चुकी है। टिकट की कालाबाजारी करने वालों में ज्यादातर छात्र हैं, जो रुपयों के लालच में टिकट महंगे दामों पर बेच रहे हैं।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक, टिकट की कालाबाजारी करने वाले से एक सिपाही ने ग्राहक बनकर आनलाइन संपर्क किया। इसके बाद आरोपित शानू और उसके साथी एजाज, तुषार और विक्रम को पकड़ा। इनसे 16 टिकट बरामद किए गए।

900 की टिकट बेच रहे थे चार हजार में

अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, मैच के टिकटों को लेकर लगातार खबरें मिल रही थीं।हाई कोर्ट तक याचिका दायर हो चुकी है। जानकारी मिली कि कुछ युवा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भारत-न्यूजीलैंड के वनडे मैच के टिकटों की बिक्री कर रहे हैं। 900 रुपये वाला टिकट चार हजार रुपये तक बिक रहा है। पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर आरोपित अंकित, अजय, अमित, रोहित और कृष्णपाल सहित आठ लोगों को पकड़ा, जिनसे 40 टिकट बरामद किए गए हैं।


सभी के विरुद्ध होगी कार्रवाई

एडीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, अभी तक पकड़े गए आरोपित छात्र हैं और उन्होंने स्वयं की आइडी से ही टिकट खरीदे थे। रुपयों के लालच में उन्होंने टिकट बेचना शुरू कर दिए थे। सभी के विरुद्ध मनोरंजन कर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।