• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर के आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां गायब, अपहरण की आशंका

Indore News: राऊ थाना क्षेत्र स्थित आश्रम की दीवार फांदकर दो लड़कियां भाग निकली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:23:02 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 05:55:37 PM (IST)
Indore News: इंदौर के आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां गायब, अपहरण की आशंका

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र की श्रमिक कालोनी स्थित जीवन ज्योति बालिका गृह आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां सोमवार को दीवार फांदकर बाहर चली गई। मामले में पुलिस को अपहरण की आशंका है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 5.30 बजे किशनगंज निवासी 17 वर्षीय और ग्राम कोकवत जिला झाबुआ निवासी 16 वर्षीय लड़की दीवार फांदकर चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। मामले में प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

आश्रम की सुरक्षा पर उठे सवाल

आश्रम के लोगों का कहना है कि दोनों लड़कियों को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। हालांकि लड़कियों के जाने से वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में दोोनं लड़कियां वहां से चली गई हैं। लड़कियों के मामले में पुलिस ने आश्रम में भी पूछताछ शुरू की है। सुरक्षाकर्मियों के होने के बाद भी लड़कियां कैसे चली गईं, इसकी भी जांच की जा रही है।