• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरवाजा खोलते ही घर में घुसी नशे में चूर अनजान युवती, बेड पर लेटकर कपड़े उतारने लगी

इंदौर शहर के संविद नगर में नशे में चूर एक युवती ने शनिवार रात तीन बजे जमकर हंगामा किया। उसने यहां कई घरों के दरवाजे खटखटाए और अंदर घुसकर अभद्रता करने ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 18 Nov 2024 10:03:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Nov 2024 03:00:20 PM (IST)
दरवाजा खोलते ही घर में घुसी नशे में चूर अनजान युवती, बेड पर लेटकर कपड़े उतारने लगी
संविद नगर में महिलाएं युवती को समझाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन वो उनसे भी अभद्रता करने लगी।

HighLights

  1. ड्रग्स के नशे में थी युवती, कई घरों के दरवाजे पर दी दस्तक।
  2. जो लोग बाहर निकले, उनके घरों के अंदर जबरन घुस गई थी।
  3. महिला बल नहीं होने से पुलिसकर्मी उसका तमाशा देखते रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Indore News)। संविद नगर में शनिवार रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं से हाथापाई और बाइक सवारों के साथ अभद्रता की। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला बल नहीं होने से असहाय खड़े रहे। घटना रात करीब तीन बजे की है।

जींस-टीशर्ट पहनी इस युवती ने सबसे पहले मूलचंद कौशल के घर दस्तक दी। दरवाजा खोलते ही जबरन अंदर घुसने लगी। इसके बाद विमला खरे के घर में घुस गई और उनके बेटे को पकड़ लिया।

पलंग पर सो गई

युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह पलंग पर सो गई। लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर महिलाओं को एकत्र किया। जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला, युवती ने समझाने वाली महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दी।

naidunia_image

कपड़ों का भी होश नहीं था

युवती को कपड़ों का भी होश नहीं था। उसने जूते खोल दिए और कपड़े उतारने लगी। भाजपा नेता राजा कोठारी के मुताबिक तिलक नगर थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि महिला को नहीं पकड़ सकते। महिला बल नहीं होने से पुलिसकर्मी भी असहाय बने रहे।


इस दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक वाले को उसने रोका और उसके पीछे बैठ गई। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद वो सड़क पर ही लेट गई। युवती ने वहां रुके एक ऑटो रिक्शा वाले का मोबाइल भी छीन लिया था। महिलाओं ने किसी तरह उससे मोबाइल छुड़ाया और ऑटो वाले को वापस लौटाया।

इधर... नशे में धुत कार चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर

इंदौर में कार चालक द्वारा राहगीरों व वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। लोगों ने चालक को जमकर पीटा। लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाने से नियंत्रण खो बैठा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लसूड़िया थाना अंतर्गत निपानिया में बालाजी स्काइज के समीप कार एमपी 09 जेडवाय 6128 ने दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। कार तेज रफ्तार में थी, फूड कोर्ट के पास दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए कार से टकरा गई।

एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया

naidunia_image

कई युवक-युवतियां चपेट में आ गए। गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा। लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित 20 वर्षीय पराग निवासी गोयल एवेन्यु निपानिया है। उसके विरुद्ध कुलदीप रामलाल अवचर निवासी निपानिया की शिकायत पर केस दर्ज किया है। कुलदीप को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।