• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में जल, स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्थाओं को किया जाएगा बेहतर

मध्य प्रदेश के इंदौर में युगरुष धाम आश्रम में 6 दिव्यांग बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इंदौर संभागायुक्त ने घटना की जांच के निर्देश दि...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 04 Jul 2024 01:55:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jul 2024 02:01:08 PM (IST)
Indore News: इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में जल, स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्थाओं को किया जाएगा बेहतर
इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत के बाद दवाई का छिड़काव किया गया था। - फाइल फोटो

HighLights

  1. संभागायुक्त ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की ली बैठक।
  2. पीएचई और निगम जल स्रोतों की जांच कर करेगा प्रबंध।
  3. आश्रम के प्रत्येक बच्चे का होगा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण।

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के पंचकुइयां स्थित युगपुरुष धाम आश्रम में मानसिक दिव्यांग बच्चों की आकस्मिक मृत्यु के बाद प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा हैं। आश्रम में व्यवस्था को लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह ने विभिन्न विभागों की बैठक लेकर सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए है।

संभागायुक्त ने पीएचई, नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम के जल स्रोतों एवं पेयजल की जांच करते हुए तत्काल पेयजल संबंधित आवश्यक प्रबंध किए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आश्रम में रहने वाले प्रत्येक बच्चे का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बच्चों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो।


घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए

घटना के कारणों की गंभीरतापूर्वक जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। आश्रम में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और साफ सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। बैठक में अपर कलेक्टर रोशन राय, एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय, पीएचई, नगर निगम सहित अन्य विभागों के संभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

naidunia_image

आश्रम में सैनिटाइजेशन की कार्रवाई

आश्रम में किचन, भोजन, भवन में फर्श, शौचालय, बच्चों के कपड़े, बिस्तर आदि की समुचित व्यवस्थाओं को हाइजीन स्तर पर बेहतर किया जाए। आश्रम की बेहतर सफाई व्यवस्था के साथ सैनिटाइजेशन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुछ बच्चों को करें स्थांतरित

संभागायुक्त सिंह ने संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा परदेशीपुरा स्थित संस्था में बच्चों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करें। युग पुरुष धाम आश्रम के कुछ बच्चों को जिले में संचालित अन्य संस्थाओं में स्थानांतरित करने संबंधित आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।