यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indore News: आज जलप्रदाय होगा प्रभावित, इन 16 टंकियों से जुड़े इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत
नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के मुताबिक नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण के सभी पंप दोपहर 1.55 पर जलूद में पाइप लाइन लीकेज के लिए बंद किए गए थे।
Publish Date: Sun, 19 May 2024 07:52:59 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 May 2024 07:52:59 AM (IST)
HighLights
- इंदौर शहर में रविवार को नर्मदा पेयजल वितरण की व्यवस्था प्रभावित होगी
- 16 टंकियों से पानी वितरित नहीं होगा। इससे शहर के एक बड़े हिस्से में जलसंकट रहेगा
- नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण के सभी पंप दोपहर 1.55 पर जलूद में पाइप लाइन लीकेज के लिए बंद किए गए थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । शहर में रविवार को नर्मदा पेयजल वितरण की व्यवस्था प्रभावित होगी और 16 टंकियों से पानी वितरित नहीं होगा। इससे शहर के एक बड़े हिस्से में जलसंकट रहेगा। नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के मुताबिक नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण के सभी पंप दोपहर 1.55 पर जलूद में पाइप लाइन लीकेज के लिए बंद किए गए थे।
यहां पर 1400 एमएम की पाइप लाइन के लीकेज का सुधार के पश्चात शनिवार शाम छह बजे पंप पुन: चालू किए गए। इसके बाद एयर वाल्व की पैकिंग फटने के कारण सभी पंप बंद करना पड़े। सुधार कार्य पूर्ण होने के पश्चात इंटेकवेल से शनिवार रात 9.15 बजे पंप पुन: चालू किए गए। इस कारण नर्मदा कंट्रोल रूम पर देर रात पानी पहुंचने के बाद ही टंकियों को भरने का काम शुरू हुआ।
इन टंकियों से जुड़े इलाके प्रभावित
1. अन्नपूर्णा
2. स्कीम नं. 103
3. छत्रीबाग
4. राज मोहल्ल्ला
5. एमओजी लाइन
6. लोकमान्य नगर
7. द्रविड़ नगर
8. महाराणा प्रताप नगर
9. कुशवाह मोहल्ला
10. नरवल
11. अगरबत्ती कांपलेक्स
12. टिगरिया बादशाह
13. सुभाष चौक
14. सदर बाजार
15. गांधी हाल
16. भक्त प्रहलाद नगर