इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब यार्ड में खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव इंदौर-महू-नागदा के मध्य चलने वाले पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग टुकड़े कर रख दिया गया था। शव के टुकड़े रेगजीन के ट्रॉली बैग और बोरे में बंद कर रखा गया था।
इंदौर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी ट्रेन में टुकड़ों में मिला महिला का शव#IndoreNews #Naidunia pic.twitter.com/kpeD3KtLMX
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 9, 2024
टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस को रेल में किसी महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे एक सफाईकर्मी को सफाई के दौरान यार्ड में खड़ी ट्रेन के अंदर एक बोरे के साथ रेगजीन के बैग में महिला का शव मिला। बैग में महिला के बिना अंग का कुछ शरीर और दूसरे बोरे में हाथ और नीचे का धड़ रखा हुआ था।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Decomposed body of a woman cut into pieces found stuffed in plastic bags onboard Mhow-Indore passenger train, say police.
"Two hands and legs of the body are missing. The woman has not been identified yet. The body has been cut into two pieces.… pic.twitter.com/V9d01qS8o2
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 9, 2024
इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन महू से रात 8 बजे चलकर रात लगभग दस बजे इंदौर पहुंचकर यार्ड में खड़ी कर दी जाती है। यह गाड़ी सुबह आठ बजे नागदा के लिए रवाना होती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों की जांच कर रही है।
आशंका जताई जा रही है कि महिला के शव को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंका गया है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।