इंदौर के परदेशीपुरा में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन युवकों को भेजा जेल
परदेशीपुरा में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने देवनगर के तीन युवकों को जेल भेजा। वहीं, सर्वहारा नगर में हॉर्न बजाने पर ऑटो चालक को चाकू मारा गया।
Publish Date: Sun, 29 Nov 2026 11:37:04 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 11:37:04 AM (IST)
इंदौर के परदेशीपुरा में मारपीट का वीडियो वायरल। (एआई जनरेटेड)HighLights
- परदेशीपुरा में 24 नवंबर को सार्वजनिक स्थान पर मारपीट हुई।
- मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान।
- देवनगर के तीन आरोपितों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की और उसका वीडियो बन गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस सक्रीय हुई और तीनों को पकड़ लिया। आरोपितों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी और जेल भेज दिया।
देवनगर के तीन आरोपितों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के अनुसार घटना 24 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे चूड़ी वाले चौराहे और व्हाइट मंदिर के बीच की है। शीतल चाय और लक्की टेलर दुकान के सामने तीन से चार युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया।
सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना को पुलिस ने खुद संज्ञान में लिया और युवकों की पहचान कर ली। शनिवार को आ्रोपित रजत प्रजापति देवनगर(एमआइजी), जामुन उर्फ चिराग कैथवास निवासी देवनगर और लक्की कुशवाह निवासी देवनगर को शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जेल भेज दिया। हॉर्न बजाने पर ऑटो चालक को चाकू मारा
परदेशीपुरा थाना अंतर्गत सर्वहारा नगर में रिक्शा चालक अशोक सुनहरे पर आरोपित हिमांशू और देवा निवासी टापू नगर ने चाकू से हमला कर दिया। अशोक ने पुलिस को बताया उसने रास्ते के लिए हार्न बजाया था। आरोपितों ने गालियां दी और चाकू से हमला कर दिया।