• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore: 12 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज को मिली नई जिंदगी

मेनिनजियोमा एक ट्यूमर है, जो मेनिनजेस में होता है। मेनिनजेस मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के चारों ओर बनी झिल्ली या परत होती है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 05 Dec 2023 03:47:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Dec 2023 03:47:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore: 12 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज को मिली नई जिंदगी
मेनिनजियोमा एक ट्यूमर है, जो मेनिनजेस में होता है। मेनिनजेस मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के चारों ओर बनी झिल्ली या परत होती है।

HighLights

  1. इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 12 घंटे का जटिल ऑपरेशन
  2. दुनिया में केवल तीन प्रतिशत मेनिनजियोमा ट्यूमर के मरीज
  3. सिमरोल की 36 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॅालेज हॅास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में डॉक्टरों की टीम ने 12 घंटे की सर्जरी के बाद मेनिनजियोमा ट्यूमर के मरीज का सफल ऑपरेशन किया। मेनिनजियोमा ट्यूमर (फोरामेन मैग्नम मेनिनजियोमा ) एक से तीन प्रतिशत मरीज ही दुनिया में इस बीमारी से ग्रस्त होते है।

इंडेक्स हॉस्पिटल में सिमरोल की रहने वाली 36 वर्षीय मरीज को मेनिनजियोमा ट्यूमर होने पर भर्ती किया गया था। इस बीमारी के कारण कई महीनों से वह आम जिंदगी नहीं जी पा रही थी। 12 घंटे के इस ऑपरेशन में इंडेक्स हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डाॅ.क्षितिज अपूर्व निगम और एनेस्थीसिया विभाग की टीम शामिल थी। डाॅ.निगम ने बताया कि आमतौर पर दिमाग और रीढ़ की हड्डी के इस सेंटर में बड़ा ट्यूमर होने के कारण महिला को काफी परेशानी हो रही थी।


माइक्रोस्कोप से 12 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद डॅाक्टरों ने 4 सेमी बाय 3 सेमी बाय 3 सेमी के ट्यूमर को शऱीर से से निकाला है। इसमें खासतौर पर डॅाक्टरों की टीम के लिए भी यह जटिल सर्जरी करना काफी मुश्किल होता है।इसमें ऑपरेशन के दौरान लकवाग्रस्त होने के साथ कई गंभीर खतरे रहते है।

इसमें गले की मांसपेशियां,मस्तिष्क को रक्त पहुँचाने वाली नसों के साथ सांस न लेने जैसे कई समस्या भी हो सकती थी।आपरेशन के बाद मरीज को डॉक्टरों की टीम ने अपनी निगरानी में रखा हुआ है।

मेनिनजियोमा के दुनिया में केवल तीन प्रतिशत मरीज

इंडेक्स हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॅा.क्षितिज अपूर्व निगम ने बताया कि मेनिनजियोमा एक ट्यूमर है, जो मेनिनजेस में होता है। मेनिनजेस मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के चारों ओर बनी झिल्ली या परत होती है।

इसकी वजह से मस्तिष्क की नसों पर दबाव पड़ता है। यह ट्यूमर अधिकतर धीमी गति से विकसित होता है, कई मामलों में वर्षों तक इसके लक्षण सामने नहीं आते हैं। दुनिया में इस बीमारी से केवल तीन प्रतिशत मरीज ही ग्रस्त होते हैं।

दुर्लभ बीमारी के कारण इसकी सर्जरी जटिल होने के साथ गंभीर भी होती है। कुछ मामले ऐसे भी होते हैं इसमें इसके प्रभाव के कारण रोगी को विकलांगता भी हो सकती है। इसके लक्षणों में सिरदर्द,दौरे पड़ना, धुंधला दिखना, हाथ पैरों में कमजोरी आना, शरीर सुन होना व बोलने में मुश्किल होना शामिल है।

इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,डायरेक्टर आर एस राणावत,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.जीएस पटेल,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.स्वाति प्रशांत ने पूरी टीम की सराहना की।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।