• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Police: ड्रग माफिया से कनेक्शन के आरोप में इंदौर में आजाद नगर थाने का सिपाही गिरफ्तार

इंदौर में एक पुलिस सिपाही को ड्रग माफिया से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही पर आरोप है कि वह ड्रग माफिया को संरक्षण प्रदान करता था...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 03 Mar 2025 08:16:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Mar 2025 08:28:33 AM (IST)
Indore Police: ड्रग माफिया से कनेक्शन के आरोप में इंदौर में आजाद नगर थाने का सिपाही गिरफ्तार
इंदौर में सामने आया ड्रग माफिया और पुलिसकर्मियों का गठजोड़। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पैडलर को गिरफ्तार किया तो बताया सिपाही का नाम।
  2. सिपाही को मदद के बदले दी जाती थी मोटी रकम।
  3. सिपाही को वारंट के लिए बुलाया और वर्दी उतरवा ली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तेजाजी नगर पुलिस ने आजाद नगर थाने के सिपाही लखन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सिपाही पर आजाद नगर क्षेत्र को नशे का गढ़ बनाने का आरोप है। सिपाही को पैडलर शाहरुख उर्फ पेट्रोल की निशानदेही पर पकड़ा गया है।

मामले की जांच तीन आईपीएस अफसरों की निगरानी में चल रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमित सिंह के मुताबिक आइपीएस करणदीप सिंह की टीम ने 26 फरवरी को आरोपित मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शाहरुख उर्फ पेट्रोल (आजाद नगर) और विजय पाटीदार (मंदसौर) को कस्तूरबा ग्राम रोड से दो करोड़ रुपये कीमती एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।


पूछताछ में शाहरुख ने आजाद नगर थाने में पदस्थ सिपाही लखन का नाम कुबूला और बताया वह मंदसौर के ड्रग माफिया से सस्ती ड्रग्स खरीद कर आजाद नगर में सप्लाई करता है। उसने यह भी बताया कि सिपाही का संरक्षण प्राप्त है और उसके बदले मोटी रकम दी जाती है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और आरोपित के कथनों के आधार पर शनिवार देर रात लखन को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।

naidunia_image

पूछताछ में आरोपित ने कई पुलिसकर्मियों के नाम बताए

डीसीपी के मुताबिक आजाद नगर की पैडलर मुन्नी बाई, कानी बाई, अमन बसुनिया सहित क्षेत्र के सभी पैडलर लखन से जुड़े थे। वह दबिश के पूर्व खुफिया नंबर से पैडलर को सूचित कर देता था। पैडलरों के वारंट भी तामील नहीं करवाता था। आरोपित को दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसने पूछताछ में कई पुलिसकर्मियों के नाम बताए हैं।

वारंट के बहाने बुलाया और वर्दी उतार ली

केस की जांच जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीणा की देखरेख में चल रही थी। शनिवार दोपहर डीसीपी ने सीपी संतोष कुमार सिंह को साक्ष्य दिखाए और लखन की गिरफ्तारी की अनुमति ले ली। शनिवार रात कांबिंग गश्त के लिए आजाद नगर थाने में पुलिस बल एकत्र किया गया।

naidunia_image

आजाद नगर थाना प्रभारी आदित्य सिंघारिया ने लखन को वारंट के बहाने थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। हवालात में डालने के पहले उसकी वर्दी उतार ली गई। हालांकि लखन ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि उसके खिलाफ साजिश हुई है।