• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के दाल कारोबारी से 65 लाख की ठगी, सोलापुर के व्यापारियों पर केस

उसने दाल के निवेश की स्कीम बताई और स्टाक का वीडियो व फोटो बताए। सौदा होने पर गिरी ने एचडीएफसी और कोटक बैंक से ऋण लेकर विजय लक्ष्मी ट्रेडर्स के खाते मे...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 07:58:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 08:03:17 PM (IST)
इंदौर के दाल कारोबारी से 65 लाख की ठगी, सोलापुर के व्यापारियों पर केस
इंदौर के व्‍यापारी से ठगी।

HighLights

  1. सोलापुर के व्यापारियों पर केस।
  2. स्टाक के फोटो-वीडियो बताया गया।
  3. मुनाफा का झांसा देकर की धोखाधड़ी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। रानीबाग के दाल कारोबारी के साथ 65 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भंवरकुआं पुलिस ने सोलापुर के दो व्यापारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। आरोपितों ने तुअर दाल का स्टाक का वीडियो और फोटो बता कर सस्ती दाल का झांसा दिया और खातों में रुपये जमा करवा लिए।

पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय गिरीश पुत्र राजकुमार रामानानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। गुरुशांतिलिंग कुंभार निवासी बसवेश्वर मार्केट यार्ड अक्कलकोट सोलापुर(महाराष्ट्र) और सोमनाथ हलगोदे पुत्र चनप्पा हलगोदे निवासी वसुंधरा हाईट नगर साकार पथ सोलापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।


आरोपितों की विजयलक्ष्मी के नाम से व्यापारिक फर्म है। वर्षों से दोनों कारोबारी संपर्क में थे। छग और नागपुर में भी व्यापार कर चुके थे। आरोप है कि फरवरी में सोमनाथ गिरीश से मिलने रानीबाग आया था।

उसने दाल के निवेश की स्कीम बताई और स्टाक का वीडियो व फोटो बताए। सौदा होने पर गिरी ने एचडीएफसी और कोटक बैंक से ऋण लेकर विजय लक्ष्मी ट्रेडर्स के खाते में रुपये जमा करवा दिए।

आरोपितों द्वारा दाल की डिलीवरी नहीं दी गई। बार बार तकादा करने पर भी आरोपितों द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो थाने में शिकायत की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ कायमी कर ली।