Indore-Ayodhya Train: इंदौर से अयोध्या धाम के बीच 10 फरवरी से चलेगी आस्था ट्रेन, सप्ताह में एक दिन जाएगी
Indore-Ayodhya Train: इंदौर से 10, 17 और 24 फरवरी को दोपहर एक बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी।
By Hemraj Yadav
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 07:41:12 PM (IST)
Updated Date: Tue, 23 Jan 2024 08:00:58 PM (IST)
Indore-Ayodhya Train: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रतलाम मंडल ने इंदौर से अयोध्या धाम के बीच चलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन (09309) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन इंदौर-अयोध्या धाम-इंदौर के बीच तीन फेरे लगाएगी। 10 फरवरी को ट्रेन दोपहर 1 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम, उज्जैन होते हुए जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 12 फरवरी को अयोध्या धाम से रात 9.50 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी।
![naidunia_image]()
इंदौर से दोपहर एक बजे चलेगी
मंडल सेे मिली जानकारी के अनुसार 22 कोच की इस ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर से 10, 17 और 24 फरवरी को दोपहर 1 बजे रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी, लखनऊ हाेते हुए अगली दिन दोपहर में 12.10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। अयोध्या से 12,19 और 26 फरवरी को यह ट्रेन रात 9.50 बजे रवाना होकर अगली रात 8 बजकर 5 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी।
यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
- इंदौर से 10, 17 और 24 फरवरी को रवाना होगी।
- अयोध्या से 12, 19 और 26 फरवरी को चलेगी।