• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Lakshmibai Railway Station: लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ निर्माण, प्लेटफार्म दो और तीन की बढ़ा रहे ऊंचाई

Indore Laxmibai Railway Station: पैदल पुल पर भी वर्षा और धूप से बचाने के लिए लगाए जा रहे टिनशेड।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 23 Nov 2023 08:56:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Nov 2023 09:38:50 AM (IST)
Indore Lakshmibai Railway Station: लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ निर्माण, प्लेटफार्म दो और तीन की बढ़ा रहे ऊंचाई
लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ निर्माण।

HighLights

  1. रेलवे द्वारा देशभर के पांच सौ रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है।
  2. लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का भी नवनिर्माण अमृत भारत योजना के तहत किया जाना है।
  3. यहां पुराने प्लेटफार्म पर एक फीट के करीब सीमेंट का स्लैब बिछाया जा रहा है।

Indore Laxmibai Railway Station: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रेलवे द्वारा देशभर के पांच सौ रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का भी नवनिर्माण अमृत भारत योजना के तहत किया जाना है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण शुरू हो चुका है। प्लेटफार्म दो और तीन की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। यहां पुराने प्लेटफार्म पर एक फीट के करीब सीमेंट का स्लैब बिछाया जा रहा है।

इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन एवं नेहरू पार्क रोड स्टेशन के नवीनीकरण की योजना के बीच लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण शुरू हो चुका है। अमृत भारत योजना के तहत नवनिर्माण का भूमिपूजन जुलाई में हो चुका है। यहां प्लेटफार्म दो और तीन को बनाया जा रहा है। इस प्लेटफार्म पर बनाए गए यात्री की प्रतीक्षा के लिए बनाए गए शेड का नवनिर्माण किया जाना है।


naidunia_image

पुराने टिनशेड को हटाने का कार्य शुरू हो चुका है। स्टेशन पर दो और तीन नंबर प्लेटफार्म की ऊंचाई कम थी, इसलिए इनकी ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। ऊंचाई कम होने से लोगों को ट्रेन की सीढ़ियां चढ़ना पड़ता था। इससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को परेशानी होती थी।

naidunia_image

पैदल पुल पर लग रहे टिनशेड

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर दो पैदल पुल बनाए गए हैं। एक पुल एक नंबर से दो नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए और दूसरा बाणगंगा की तरफ से भागीरथपुरा तरफ प्लेटफार्म एक तक बनाया गया है। दोनों की पुल पर यात्रियों को वर्षा और धूप से बचाने के लिए टिनशेड लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। पहले टिनशेड नहीं होने से यात्रियों को वर्षा में भीगना पड़ता था।

मौजूदा भवन भी टूटेगा

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर भागीरथपुरा की तरफ बनाया गया भवन भी टूटेगा। इसके स्थान पर सर्वसुविधायुक्त नया भवन भी बनाया जाएगा। इस भवन में वेटिंग हाल, टिकटघर समेत सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी। यह भवन भागीरथपुरा की तरफ खाली जमीन में आकार लेगा। इसका अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

naidunia_image

बाणगंगा की तरफ स्टेशन के लिए सर्वे

गत दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। इस दौरान बाणगंगा की तरफ रेलवे स्टेशन का निर्माण करने के लिए रेलवे अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे। बाणगंगा की तरफ पार्किंग और टिकट खिड़की सहित प्लेटफार्म की सुविधा जुटाई जाएगी।