Indore Railway Station: नया आकार ले रहा इंदौर का लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन
Indore Railway Station: नई स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफार्म कवर शेड, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया बनाए जाएंगे।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 09:30:15 AM (IST)
Updated Date: Tue, 30 Jan 2024 01:35:26 PM (IST)
पैदल पुल पर शेड लगना शुरू। प्लेटफार्म-2 की उंचाई बढ़ाई जा रही है। फोटो- नईदुनियाIndore Railway Station: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन पर बढ़ रहे रेल यातायात और सीमित जगह के चलते आने वाले समय में लक्ष्मीबाई नगर और महू रेलवे स्टेशन से अधिकांश ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। महू स्टेशन तैयार हो चुका है। अब लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को अपेडट किया जा रहा है।
गत वर्ष जुलाई में 15 करोड़ की लागत से नई स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफार्म कवर शेड, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, दो नए प्लेटफार्म आदि कार्य किए जाने हैं। हालांकि भूमिपूजन के छह माह बीतने के बाद भी नई स्टेशन बिल्डिंग का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है।
![naidunia_image]()
वर्तमान में
लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से एक ही ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। आने वाले समय में लंबी दूरी की दर्जनभर ट्रेनों का संचालन लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से किया जाएगा। जुलाई 2023 में प्लेटफार्म-2 और 3 की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। पैदल पुल पर शेड लगाने का काम भी शुरू हो गया है, जिसे फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
प्लेटफार्म पर कवर शेड बढ़ाया जा रहा है। यहां वाईफाई, सीसीटीवी कैमरे, लिफ्ट आदि सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। यहां
भागीरथपुरा तरफ वर्तमान पार्किंग के पीछे दो मंजिला नई स्टेशन बिल्डिंग बनाई जानी है, लेकिन इसका काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। भूमिपूजन छह माह पहले किया गया था।
पांच प्लेटफार्म से होगा ट्रेनों का संचालन
वर्तमान में स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं। भागीरथपुरा की ओर दो नए प्लेटफार्म बनना शुरू हो गए हैं। रेल अफसरों के अनुसार प्लेटफार्म बढ़ने से इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का संचालन इसी स्टेशन से किया जाएगा।
रेलवे की अमृत स्टेशन योजना के तहत लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का विकास किया जा रहा है। मौजूदा यात्री सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। जल्द स्टेशन बिल्डिंग का काम भी शुरू होगा।
- खेमराज मीणा, पीआरओ, रतलाम मंडल