
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर की रंग-रंगीली रंगपंचमी का उल्लास शुरू हो चुका है। टोरी कॉर्नर सहित अन्य इलाकों से निकली गेर रंगों की बौछार करते हुए आगे बढ़ी। अपनेपन और उमंग के रंगों में डूबने के लिए हजारों लोग यहां जुटे। रंगपंचमी की गेर में भगीरथपुरा की घटना का असर दिखा, इस बार इंदौर की गेर नेताओं के बग़ैर रही। इसमें कोई भी जनप्रतिनिधि नजर नहीं आया।
शहर की दशकों पुरानी परंपरा एक बार फिर सजीव हो उठी। 77 वर्षों से चली आ रही गेर (Indore Rang Panchami Ger 2026) की परंपरा को निभाने के लिए शहर की प्रतिष्ठित संस्थाएं अपने-अपने बैनर तले गेर निकाली।


इंदौर नगर निगम ने टैंक की गेर निकाली है, इस पर ऑपरेशन सिंदूर लिखा है। यह गेर राजवाड़ा से सीतलामाता बाजार लौटी।
रसिया कार्नर, टोरी कार्नर, मारल क्लब और संगम कार्नर की गेर के साथ ही नगर निगम तथा हिंद रक्षक संगठन की फागयात्रा रंगों की इस अनूठी यात्रा को आगे बढ़ा रही है। चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर जब रंग और गुलाल की बौछारों के बीच कारवां आगे बढ़ा।

ढोल-नगाड़ों की थाप, उत्साह से झूमती भीड़ और हवा में उड़ते रंग-गुलाल के बीच इंदौर की रंगपंचमी (Rang Panchami 2026) का यह दृश्य सचमुच देखने लायक है।


हर चेहरा रंगा हुआ है और हर दिल उत्सव के रंग में डूबा नजर आ रहा है। गेर (Rang Panchami Indore) में धार्मिक-सामाजिक के साथ ही देशभक्ति के रंग नजर आ रहे हैं । हिंद रक्षक की फाग यात्रा में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति तो संगम कार्नर की गेर में महाकाल की जटा से गंगाजी के अवतरित होने का दृश्य नजर आ रहा है।

शहर की हृदय स्थली दोपहर तीन बजे तक टैंकरों, बोरिंग मशीन, मिसाइलों के साथ ही विभिन्न उपकरणों से लाल-गुलाबी, हरे, पीले, नीले रंग उत्साह से उड़ाकर धरती के साथ आसमान भी रंगों से सराबोर होती रहेगी।


स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा रंगपंचमी पर इंदौर में निकलने वाली पारंपरिक गेर को निहारने के लिए तीन इमारतों की छतों पर बैठक व्यवस्था की गई है।



इसमें गौराकुंड के पास पृथ्वी लोक होटल की दो इमारत व बालाजी टावर पर यह बैठक व्यवस्था है। यहां की छतों पर तिरपाल लगाई गई है और दर्शकों के लिए पेयजल व सुविधाघर की व्यवस्था भी है।


‘बुक माय शो’ से यहां पर 150 सीटों की बुकिंग की प्रक्रिया की गई, इनमें से शनिवार देर रात तक 100 सीटें बुक हो गईं। एक सीट का शुल्क 100 रुपये लिया गया है।
इंदौर रंगपंचमी 2026 : राजवाड़ा पर पहुंची गेर, चारों ओर उड़ा कई रंगों का गुलाल; उत्सव की मस्ती में झूमें लोग https://t.co/Rx3mKWdrmJ#Indore #RangPanchami2026 #rangpanchmi #MadhyaPradesh pic.twitter.com/DntQbtQPl1
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 8, 2026
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह ऑनलाइन सीट बुकिंग की व्यवस्था की गई थी। इसमें 90 सीटों पर बुकिंग हुई थीं। कई एनआरआई खासतौर पर गेर को देखने के लिए इंदौर आए थे और उन्होंने अपनी सीट बुक की थी।

शैफाली सिंह सोनी इंदौर की है मुंबई एक्टिंग कर रही गेर देखने आई है। इन्होंने शादी मुबारक, दिया और बाती और कभी नीम नीम शहद शहद सीरियल में काम किया है।

मॉरल क्लब की मिसाइल गाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से कृष्णपुरा छत्री पर खड़ा किया गया। इसे गेर से बाहर कर दिया गया। गेर में वालंटियर और पुलिस की सख्ती अधिक है। हुडदंग करने वालों को तुरंत पकड़ा गया, पुंगी और मास्क प्रतिबंधित किए गए हैं।