• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Rangpanchami Ger 2022: रंगपंचमी पर इंदौर में बदलेगा गेर का मार्ग, जानें क्या है इसकी वजह

Indore Rangpanchami Ger 2022: कोरोना के कारण इंदौर में दो साल से होली के बाद आने वाली रंगपंचमी पर गेर नहीं निकली थी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 28 Feb 2022 09:15:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Feb 2022 09:16:36 AM (IST)
Indore Rangpanchami Ger 2022: रंगपंचमी पर इंदौर में बदलेगा गेर का मार्ग, जानें क्या है इसकी वजह

Indore Rangpanchami Ger 2022: इंदौर। इंदौर शहर में रंगपंचमी पर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा निकाली जाने वाली गेर का मार्ग इस बार परिवर्तित करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि राजवाड़ा क्षेत्र में गेर के तय मार्ग से अतिक्रमण हटाने के कारण मलबा पड़ा हुआ है। इस कारण यह मार्ग बंद है। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि गेर का मार्ग तो बदलना पड़ेगा, लेकिन इस बारे में गेर के आयोजकों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही परिवर्तित मार्ग के बारे में स्पष्ट किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण इंदौर में दो साल से होली के बाद आने वाली रंगपंचमी पर गेर नहीं निकल रही है। इस बार कोरोना संक्रमण का असर न होने से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वयं होली, रंगपंचमी मनाने के साथ गेर निकालने की सार्वजनिक घोषणा कर दी। इस कारण गेर आयोजक भी उत्साहित हो गए हैं। गेर आयोजकों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


होली के बाद बंद हो सकती है हेरिटेज ट्रेन

मानसून में जिस हेरिटेज ट्रेन में पयर्टकों की भीड़ उमड़ती थी, उसे होली के बाद बंद करने की तैयारी है। हालांकि मानसून सीजन में इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा महू से पातालपानी, कालाकुंड के बीच अंग्रेजों के जमाने में बने मीटरगेज ट्रैक पर हेरिटेज ट्रेन का संचालन किया जाता है। फरवरी आते-आते ट्रेन में यात्रियों की कमी हो जाती है। मार्च, अप्रैल में तापमान 40 डिग्री तक जाएगा। रास्ते के पहाड़ की हरियाली और नदियां भी सूख जाएगी।

ऐसे में इतनी गर्मी में इस ट्रेन में यात्री सफर के लिए नहीं पहुंचते हैं। पूर्व में रेलवे इस ट्रेन को केवल शनिवार और रविवार को भी चला कर देख चुका है लेकिन यात्री नहीं मिलते हैं। इसलिए इस बार इसे गर्मी में बंद कर दिया जाएगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि अभी इस संबंध में मुख्यालय से आदेश नहीं आया है। वहां से जैसे निर्देश मिलेंगे वैसा किया जाएगा।