• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल का किचन सील; टैंकर के पानी से बना रहे थे खाना

इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में दोपहर के भोजन के बाद 150 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद खाद्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 08:33:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 08:43:12 AM (IST)
इंदौर में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल का किचन सील; टैंकर के पानी से बना रहे थे खाना
स्कूल के किचन से सैंपल एकत्रित करती खाद्य विभाग की टीम।

HighLights

  1. इंदौर में छह संस्थानों से लिए 31 खाद्य नमूने
  2. कई जगह मिली एक्सपायरी सामग्री और गंदगी
  3. इंदौर कलेक्टर ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के प्रतिष्ठित शिशुकुंज स्कूल में दोपहर के भोजन के बाद 150 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने अन्य स्कूलों के किचन की जांच शुरू कर दी है। बच्चों के बीमार होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।

बुधवार को छह शिक्षण संस्थानों में टीम पहुंची और 31 नमूने लिए। इस दौरान गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में टैंकर के पानी से बच्चों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। साथ ही खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, खंडवा रोड स्थित गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान कुछ खाद्य सामग्री एक्सपायरी मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।


खाद्य निर्माण एवं उपयोग के लिए टैंकर के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरओ टैंक की साफ-सफाई मौके पर ही कारवाई गई। अव्यवस्थाओं के चलते किचन सील कर दिया गया। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी एक्सपायरी खाद्य सामग्री से भोजन तैयार किया जाना पाया गया।

गंदगी के बीच बन रहा था भोजन

एक्रोपोलिस संस्थान के मेस, किचन एवं खाद्य भंडारण क्षेत्र के निरीक्षण में साफ-सफाई संबंधी कमियां मिलीं। यहां गंदगी के बीच भोजन बनाया जा रहा था। मौके से धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दही, पनीर एवं बेसन के छह नमूने जांच के लिए लिए गए और किचन सील कर दिया गया।

एनडीपीएस में मिली एक्सपायरी खाद्य सामग्री

न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल (एनडीपीएस) में निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली। यहां पुरानी एवं नई खाद्य सामग्री का एक साथ भंडारण किया जाना पाया गया। संस्थान को खाद्य पदार्थों के पृथक एवं व्यवस्थित भंडारण के निर्देश दिए गए। मौके से तैयार सब्जी, सौंफ, नमकीन एवं कुकीज के चार नमूने लिए गए।

इन स्कूलों में भी पहुंची टीम

अग्रसेन विद्यालय

अग्रसेन विद्यालय के मेस एवं भंडारण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। मौके से तैयार चावल, राजमा, आटा एवं बेसन के चार नमूने लिए गए।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, राऊ

विद्यालय के मेस एवं खाद्य भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मौके से पनीर, चावल, गुड़, बेसन, चवला एवं काबुली चना के छह नमूने लिए गए।

एडवांस एकेडमी

एडवांस एकेडमी के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। परिसर में पेस्ट कंट्रोल रिकार्ड एवं खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। मौके से मावा, तुअर दाल, चावल, बेसन, आटा, रोटी, आलू-मटर की सब्जी, खिचड़ी, कढ़ी, स्प्राउट्स एवं मिर्च पाउडर के 11 नमूने लिए गए।

यह भी पढ़ें : शिशुकुंज स्कूल में 150 बच्चे बीमार होने के बाद घर से लाए टिफिन, उपस्थिति रही कम, बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में मेस-कैंटीनों का निरीक्षण जारी

विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालयों, छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संचालित मेस एवं कैंटीनों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों को खाद्य सुरक्षा संबंधी कोई अनियमितता दिखाई दे तो कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181 पर सूचना दें।- शिवम वर्मा, कलेक्टर