• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में चौकीदार की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपी बोला- गर्लफ्रेंड के सामने उसने हाथ उठाया था, इसलिए कुचल दिया

इंदौर में बायपास पर लॉ-एक्जोटिका कॉलोनी के चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय को राजा उर्फ कमल कुमावत ने दो बार कार चढ़ाकर मार डाला।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 09:31:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 09:41:07 AM (IST)
इंदौर में चौकीदार की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपी बोला- गर्लफ्रेंड के सामने उसने हाथ उठाया था, इसलिए कुचल दिया
चौकीदार धर्मेद्र मालवीय, आरोपी राजा उफ कमल कुमावत और सेजल उर्फ शालिनी।

HighLights

  1. वारदात के बाद दोनों फोन बंद कर उज्जैन भाग गए थे
  2. मामा के कहने पर आरोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
  3. आरोपी ने बताई उस रात क्या हुआ था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय को कार से कुचलकर हत्या करने वाले सिरफिरे राजा कुमावत और उसकी प्रेमिका सेजल उर्फ शालिनी ने वारदात स्वीकार ली है। प्रेमिका के सामने मारपीट होने से राजा नाराज था। बदला लेने के लिए वह तेज रफ्तार में कार लाया और धर्मेंद्र को दो बार कुचला। वारदात के बाद दोनों उज्जैन भाग गए थे। मामा को घटना के बारे में बताया और देर रात खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

लॉ-एक्जोटिका (बायपास) पर मंगलवार रात यह घटना हुई थी। 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामप्रसाद मालवीय को कार चालक राजा उर्फ कमल कुमावत निवासी अरंडिया ने कुचलकर मार दिया था। धर्मेंद्र की पत्नी ज्योति और भांजा गोविंद भी घायल हुए थे। एसीपी पराग सैनी के अनुसार धर्मेंद्र निर्माणाधीन कॉलोनी में चौकीदारी करता था।


सेजल के साथ कार में घूम रहा था

राजा मांगलिया एवेन्यू निवासी सेजल के साथ कार में घूम रहा था। उसने कॉलोनी में जाने की जिद की और धर्मेंद्र से विवाद हो गया। ज्योति और गोविंद भी झोपड़ी से बाहर निकल आए। राजा ने खुद को प्रापर्टी ब्रोकर बताया और कहा कि वह कॉलोनाइजर विवेक उर्फ बिन्नी चुग को जानता है। उसने उनसे बात भी करवाई। इसके बाद उसने सुपरवाइजर पवन परमार से बात की।

पवन ने धर्मेंद्र की हुज्जत की बात सुनी तो पुलिस बुलाने की सलाह दी। इसी दौरान दोनों में मारपीट हो गई। सेजल के सामने मारपीट होने पर राजा को गुस्सा आ गया। वह कार लेकर निकल गया, लेकिन कुछ ही देर बाद कार पलटाकर वापस आया और तीनों को टक्कर मार दी। ज्योति और गोविंद को मामूली चोटें आईं।

धर्मेंद्र के ऊपर दो बार कार का पहिया चढ़ाया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों ने मोबाइल बंद कर लिया और उज्जैन पहुंच गए। रात में राजा के मामा ने समझाया और सरेंडर करने की सलाह दी। गुरुवार रात दोनों खुद ही थाने आ गए। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।

यह भी पढ़ें- Indore News: अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे, पति ने बोरे में भरकर फेंक दिया शव, लंबे समय से बीमार थी महिला