इंदौर अवैध शराब तस्करी में रिमांड पर पूर्व पार्षद का बेटा, गुजरात कनेक्शन की होगी जांच
अवैध शराब तस्करी में चंदन नगर पुलिस ने पूर्व पार्षद के बेटे बंटी यादव को पांच दिन के रिमांड पर लिया। गुजरात कनेक्शन पर पूछताछ जारी, ठेकेदार आदित्य शिवहरे की तलाश।
Publish Date: Sun, 29 Nov 2026 11:07:01 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 11:07:01 AM (IST)
इंदौर अवैध शराब तस्करी में रिमांड पर पूर्व पार्षद का बेटा। (एआई जनरेटेड)HighLights
- अवैध शराब तस्करी में पूर्व पार्षद का बेटा बंटी गिरफ्तार।
- चंदन नगर पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया।
- बंटी यादव से शराब तस्करी के गुजरात कनेक्शन पर पूछताछ।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: अवैध शराब तस्करी के मामले में चंदन नगर पुलिस ने पूर्व पार्षद बंते यादव के बेटे सिद्धार्थ उर्फ बंटी को रिमांड पर ले लिया है। बंटी से गुजरात कनेक्शन के संबंध में पूछताछ चल रही है। इस केस में ठेकेदार आदित्य शिवहरे को भी आरोपित बना कर तलाशा जा रहा है।
कंचनबाग शराब दुकान से जुड़ा लिंक
- चंदन नगर टीआइ वेदेंद्रसिंह कुशवाह के मुताबिक शुरुआत में पुलिस ने आरोपित सागर सालट(बस चालक),सुनील वसूनिया(हेल्पर) और रतन प्रजापत निवासी बाड़मेर (राजस्थान) को पकड़ा था। पूछताछ में कंचनबाग स्थित शराब दुकान का लिंक मिला और मैनेजर अजीतसिंह व विनोद बोरकर को गिरफ्तार कर लिया गया।
दुकान का लाइसेंस आदित्य शिवहरे के नाम से है जबकि संचालन बाणगंगा निवासी बंटी यादव करता था। पुलिस ने शुक्रवार को बंटी को गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है। बयानों के आधार पर बंटी आदित्य को भी आरोपित बनाया गया है।