
Indore Sports : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि )। मंडला में एक से छह अगस्त तक आयोजित 56वीं राज्य स्तरीय बैडिमंटन स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंदौर के वत्सल सोमण को राज्य विजेता का खिताब मिला।
बालक एकल 19 वर्ष में इंदौर के वत्सल सोमण ने अदित्योम जोशी को 23-21, 21-12, 21-17 से हराकर राज्य विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालिका एकल 19 वर्ष में इंदौर की गौरी चित्ते ने दूसरा स्थान हासिल किया। गौरी को धार की ऐश्वर्या मेहता ने 21-17, 21-12 से हराया। मिश्रित युगल में वत्सल व गौरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। गौरी व वत्सल को धार के कबीर वर्मा व ऐश्वर्या मेहता ने 21-16 21-19 से हराया। बालक युगल में इंदौर के मंत्र सोनेजा व देव कुमावत ने दूसरा स्थान हासिल किया। देव व मंत्र को कनिष्क शर्मा व उदय मुकाती ने कड़े संघर्ष के मुकाबले में 16-21 21-14 19-21 से हराया। बालक एकल 19 वर्ष में मंत्र सोनेजा ने चौथा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस उपलब्धि पर वत्सल सोमण, मंत्र सोनेजा गौरी चित्ते को इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के अध्यक्ष अविनाश पचौरी, सचिव कमल कस्तूरी, मल्हारी काले, अशोक जैस्वाल, अनूप परदेशी व कोच अमित कुलकर्णी ने बधाई दी है।
वंशिका को किक बाक्सिंग में ब्लैक बेल्ट

इंदौर। मार्शल आर्ट्स स्टार एकेडमी की किक बाक्सिंग खिलाड़ी वंशिका मित्तल को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डिग्री का खिताब मिला यह खिताब उन्हें वाको इंडिया किक बाक्सिंग फेडरेशन के बैनरतले किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मास्टर सईद आलम ने सौंपा। मार्शल आर्टस स्टार एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक विनोद सोनडवले ने बताया कि वंशिका ने इससे पहले भी अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। वंशिका मार्शल आर्ट्स स्टार एकेडमी इंदौर में किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती है। वंशिका की इस उपलब्धि पर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश के सचिव मनीष आर्य, भालशंकर, अब्दुल राशिद, प्रकृति वासनिक, अंजलि वानखेडे आदि ने बधाई दी।