• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Sports : राष्ट्रीय कुश्ती में मप्र के पहलवानों का दबदबा, आठ पदक जीते, इंदौर के पहलवान को स्वर्ण

Indore Sports : लंबे अंतराल के बाद इंदौर के विजय बहादुर व्यायामशाला को मिली स्वर्णिम सफलता, रांची में खेली गई थी राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 30 May 2022 04:01:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 May 2022 04:01:31 PM (IST)
Indore Sports : राष्ट्रीय कुश्ती में मप्र के पहलवानों का दबदबा, आठ पदक जीते, इंदौर के पहलवान को स्वर्ण

Indore Sports : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रांची में खेली गई राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में मध्य प्रदेश के पहलवानों का दबदबा रहा। प्रदेश के पहलवानों ने आठ पदकों पर कब्जा जमाया। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं।लंबे अंतराल के बाद इंदौर के विजय बहादुर व्यायामशाला को स्वर्ण पदक मिला है।

मप्र कुश्ती संघ के सुरेश यादव, विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि 29 मई को रांची में अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा संपन्न हुई। इसमें मप्र के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीत कर तहलका मचा दिया। विजय बहादुर व्यायामशाला के हर्षवर्धन भोयर ने 62 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में विजय बहादुर व्यायामशाला इंदौर को लंबे अंतराल के बाद स्वर्ण पदक दिलाया। हिमांशु जाट ने 75 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। वहीं ग्रीको रोमन 41 किलोग्राम में पीयूष अग्रवाल को कांस्य, आनंद यादव को 44 किलोग्राम में कांस्य, तुशांत यादव को 52 किलोग्राम में कांस्य पदक मिला। वहीं बालिका वर्ग के 33 किलोग्राम वजन वर्ग में दीक्षा सन्यास को रजत पदक, नंदिनी पाटीदार को 36 किलोग्राम में कांस्य, सारा हक को 58 किलोग्राम में कांस्य पदक मिला। मप्र के पहलवानों की शानदार उपलब्धि पर ओलिंपियन पप्पू यादव, विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री, सुरेश राणे, गोविंद गुर्जर, कोच विनय कुमार, विकास यादव सभी ने प्रसन्नता जाहिर की। लंबे अंतराल के बाद हर्षवर्धन ने विजय बहादुर अखाड़े को स्वर्णिम सफलता दिलाई और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में जाने का मार्ग प्रशस्त किया।


राज्य स्पर्धा के लिए तैराकों का चयन

इंदौर। राज्य स्पर्धा के लिए तैराकों का चयन खंडवा रोड स्थित एक कालेज में हुआ, जिसमें 70 तैराकों ने हिस्सा लिया। खंडवा जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में पंडित उमाशंकर जोशी की स्मृति में आयोजित ट्रायल्स में विभिन्न आयु वर्ग में बालक व बालिकाओं ने हिस्सा लिया। चयनित तैराक अगले माह राज्य तैराकी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कविता कासलीवाल, अभय वर्मा, कोमल दीक्षित, राजेंद्र मालवीय, गुरजोत गिल, मनीष बिरथरे व कुणाल कासलीवाल के आतिथ्य में हुआ। संचालन राकेश जोशी ने किया। आभार प्रियंका मालवीय ने माना।