• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore to Ayodhya Bus: चार माह भी शुरू नहीं हो पाई इंदौर-अयोध्या बस, दिसंबर से अब तक तीन बार जारी हो चुके टेंडर

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को काफी समय हो चुका है, लेकिन इंदौर से अयोध्या के लिए अब तक बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इसको लेकर एआईसीटीएसएल तीन बा...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 21 Apr 2024 10:03:58 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Apr 2024 10:03:58 AM (IST)
Indore to Ayodhya Bus: चार माह भी शुरू नहीं हो पाई इंदौर-अयोध्या बस, दिसंबर से अब तक तीन बार जारी हो चुके टेंडर
इंदौर से अयोध्‍या के लिए अब तक शुरू नहीं हुई बस सेवा

HighLights

  1. इंदौर से अयोध्या के लिए अब तक शुरू नहीं हुई बस सेवा
  2. एआईसीटीएसएल तीन बार जारी कर चुका है टेंडर
  3. बस ऑपरेटर्स नहीं दिखा रहे रुचि

Indore to Ayodhya Bus नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। देशभर से हर दिन हजारों संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे है। लेकिन इंदौर से सीधे अयोध्या जाने के लिए महज एक ट्रेन ही उपलब्ध है।

एआईसीटीएसएल द्वारा गत वर्ष दिसंबर माह में इंदौर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। लेकिन आज तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। तीन बार टेंडर जारी करने के बाद भी बस ऑपरेटर टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।


जानकारी के अनुसार एआईसीटीएसएल ने 12 फरवरी को दूसरी बार टेंडर कॉल किया। इसके बाद 23 फरवरी को तीसरी बार टेंडर कॉल किया, लेकिन तब भी ऑपरेटर्स नहीं आए। इसके बाद एआईसीटीएसएल के अफसरों ने कुछ बस ऑपरेटर्स चर्चा भी की, लेकिन बात नहीं बनी।

अन्‍य रूट्स के लिए भी जारी हुए थे टेंडर

अभी तक इंदौर से अयोध्या धाम के लिए सीधी बस कनेक्टिविटी नहीं है। गत वर्ष दिसंबर में एआईसीटीएसएल द्वारा अयोध्या, काशी, पुणे, मुंबई, नई दिल्ली सहित अन्य रूट पर बस चलाने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। इसमें आपरेटरों को ही वाहन से लेकर सभी तरह के व्यय वहन करने थे। एआईसीटीएसएल को प्रति सीट के लिहाज से एक तय राशि मिलती। इन रूट पर वाॅल्वो बस चलाई जाना है, जो काफी महंगी आती है। यही कारण है कि ऑपरेटर इन रूट के लिए आगे नहीं आए।

इंदौर से है सिर्फ एक ट्रेन

अगर यह टेंडर हो जाता तो इंदौर से प्रतिदिन अयोध्या के लिए दो बसों का संचालन होता। इंदौर से सीधी अयोध्या के लिए एक भी बस सेवा नहीं है। इंदौर से अयोध्या के लिए एक ही ट्रेन है, यह भी अयोध्या धाम से 10 किमी पहले ही उतारती है। वहीं चार ट्रेन उज्जैन से है।