• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में ट्रांसपोर्टर का विरोध, नो एंट्री क्षेत्र में पार्सल बुकिंग और सप्लाई आज से पूरी तरह बंद

इंदौर में ट्रांसपोर्टरों ने नो एंट्री नियमों के विरोध में पार्सल बुकिंग और सप्लाई बंद कर दी है। लोहा मंडी और अन्य क्षेत्रों में प्रवेश पर रोक से कारोब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 06 Oct 2025 12:15:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Oct 2025 12:17:43 PM (IST)
इंदौर में ट्रांसपोर्टर का विरोध, नो एंट्री क्षेत्र में पार्सल बुकिंग और सप्लाई आज से पूरी तरह बंद
इंदौर में भारी वाहनों की नो एंट्री से ट्रांसपोर्टर परेशान। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नो एंट्री नियम सुबह 6 से रात 11 बजे तक लागू किया गया है।
  2. एसोसिएशन ने बुकिंग और सप्लाई पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया।
  3. इंदौर से रोजाना ही करीब 1500 ट्रक माल लोडिंग होता है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लोहा मंडी, पंचकुइया, गाड़ी अड्डा क्षेत्र में नो एंट्री की सख्ती के कारण ट्रांसपोर्टर का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने आज से पार्सल बुकिंग और सप्लाई पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में नो एंट्री क्षेत्र में संचालित बुकिंग कार्यालयों और गोदामों में कामकाज नहीं हो रहा है। इससे बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित हो रहा है और अन्य शहरों में जाने वाला सामान भी नहीं पा रहा। ट्रांसपोर्टर पूर्व की तरह इन क्षेत्रों में छूट की मांग कर रहे हैं।

एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फीट ऑनर्स द्वारा सोमवार से लोहा मंडी और अन्य क्षेत्रों में संचालित अपने कार्यालयों और गोदामों में माल की बुकिंग नहीं ली जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगाए गए नो एंट्री नियमों के कारण उनका कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है।


प्रशासन ने सुबह छह से रात 11 बजे तक प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं निवेदन करने पर केवल दोपहर 12 से तीन बजे तक ही ट्रकों को लोहा मंडी क्षेत्र में प्रवेश की मौखिक छूट दी गई है। इसका भी लिखित आदेश नहीं है। कम समय होने से बुकिंग और सप्लाई प्रभावित हो रही है।

नो एंट्री में गाड़ियां नहीं भेज रहे

एसोसिएशन के सचिव कपिल शर्मा का कहना है कि आज से बुकिंग बंद करने के साथ ही निर्णय लिया है कि नो एंट्री क्षेत्र में गाड़ियां भी नहीं भेजी जाएंगी। बाहर के ट्रांसपोर्टरों को भी इसकी सूचना दे दी गई है कि सियागंज, लोहा मंडी के लिए माल नहीं भेजें। लोहा मंडी में परचून की बुकिंग सर्वाधिक होती है, लेकिन यह आज से बंद रहेगी। इंदौर से रोजाना करीब 1500 ट्रक माल लोडिंग होता है, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों के कई शहरों तक जाता है। वहीं इतने ही ट्रक माल अन्य शहरों से इंदौर पहुंचता है।