• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Ujjain Six Lane Road: सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन रोड को छह लेन करने की मांग

Indore Ujjain Six Lane Road: वाहनों की अत्यंत संख्या देखते हुए छह लेन के साथ सड़कों के दोनों तरफ सर्विस लेन भी बनाना चाहिए।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Mon, 11 Dec 2023 08:12:26 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Dec 2023 02:42:34 PM (IST)
Indore Ujjain Six Lane Road: सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन रोड को छह लेन करने की मांग
इंदौर-उज्जैन मार्ग

Indore Ujjain Six Lane Road: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हर 12 वर्ष के बाद लगने वाले सिंहस्थ के लिए इंदौर उत्थान अभियान ने इंदौर-उज्जैन मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। इसके लिए समिति द्वारा सांसद शंकर लालवानी को पत्र लिखा है। पत्र में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए इस मार्ग को छह लेन का करने की मांग की गई है।

naidunia_image

इंदौर उत्थान अभियान के अध्यक्ष अजीतसिंह नारंग ने पत्र में 2016 में आयोजित सिंहस्थ का जिक्र करते हुए लिखा है कि पिछली बार चार लेन के मार्ग पर आवागमन कठिनाइयों से भरा रहा था। लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा था। इसके चलते वर्ष 2028 वर्ष में सिंहस्थ से पहले चार लेन के मार्ग को छह लेन का बनाना चाहिए। दरअसल, इस मार्ग का चौड़ीकरण करके छह लेन मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है।


हालांकि छह लेन के मार्ग से भी कुछ हद तक ही समस्या का समाधान होगा। वाहनों की अत्यंत संख्या देखते हुए छह लेन के साथ सड़कों के दोनों तरफ सर्विस लेन भी बनाना चाहिए। इसके लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू करना चाहिए। ताकि अच्छी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य संपन्न हो।

naidunia_image

इलेक्ट्रिक हाईवे व बसों के संचालन पर विचार हो

साथ ही जनहित में इस मार्ग पर यातायात के लिए लोक परिवहन के रूप में इलेक्ट्रिक केबल हाईवे और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के विकल्प पर भी गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। इलेक्ट्रिक केबल हाईवे चलाने में बहुत बड़ा लाभ यह है कि इसमें एक साथ तीन कोच जोड़ कर चलाया जा सकता है। इससे एकसाथ 150 यात्रीगण भी सफर कर सकते हैं, जो हर दृष्टि से सुविधा जनक और लाभप्रद है। इसका संचालन भी डीजल आदि अन्य वाहनों की तुलना में 30 प्रतिशत सस्ता पड़ता है।