• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Update: इंदौर में बूंदाबांदी के साथ हुई सुबह, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Indore Weather Update: दिन में धूप निकलने के बाद दोपहर बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना भी बनी रहेगी।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 24 Aug 2023 10:01:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Aug 2023 10:24:10 AM (IST)
Indore Weather Update: इंदौर में बूंदाबांदी के साथ हुई सुबह, दिनभर छाए रहेंगे बादल
इंदौर में अगले एक सप्ताह तक हल्की बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी का असर रहेगा।

Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में सुबह बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह धुंध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता 2 हजार मीटर तक दर्ज की गई। बादल और बूंदाबांदी के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान के मुताबिक, आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी का दौर दिखाई देगा।

गौरतलब है कि बुधवार को बादल छाए रहे और धुंध का असर रहा था। सुबह न्यूनतम दृश्यता एक हजार मीटर तक पहुंची। बुधवार को एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। दिन में पश्चिमी हवाएं 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.1 डिग्री दर्ज किया गया।


भाेपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वहीं एक मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, अम्बाला, बरेली, गोरखपुर होते हुए गया तक जा रही है। इसके असर से आज इंदौर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में अगले एक सप्ताह तक हल्की बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी का असर रहेगा।

दिन में धूप निकलने के बाद दोपहर बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना भी बनी रहेगी। गौरतलब है कि अभी के इंदौर में अब तक इस मानसून सीजन में 628 किलोमीटर वर्षा दर्ज हुई है जिसमें अगस्त में अभी तक सिर्फ 62 मिली मीटर वर्षा ही हुई है।

आज का मौसम

शहर में बुधवार को बादल छाए रहे और सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। सुबह हल्की धुंध का असर भी रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी बादल छाए रहेगे और सुबह धुंध का असर रहेगा। पश्चिमी हवा 15 से 16 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेगी।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

24 अगस्त 26 22

25 अगस्त 26 23

भोपाल

24 अगस्त 29 24

25 अगस्त 29 24

उज्जैन

24 अगस्त 27 23

25 अगस्त 27 23

आज का तापमान

अधिकतम: 28.1 डिग्री

न्यूनतम: 22.4 डिग्री

आर्द्रता

अधिकतम: 90 प्रतिशत

न्यूनतम: 82 प्रतिशत

सू्र्यास्त आज 6.52

सूर्योदय कल 6.07