• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Update: दो से तीन दिन में इंदौर से मानसून की होगी विदाई

Indore Weather Update: आज इंदौर के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी संभव। पखवाड़े भर उमस की स्थिति बरकरार रहने के आसार।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 08:51:03 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 08:58:17 AM (IST)
Indore Weather Update: दो से तीन दिन में इंदौर से मानसून की होगी विदाई
अभी पखवाड़े भर तक उमस की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद मौसम में नरमी आने लगेगी।

Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर से दो से तीन दिन में मानसून की विदाई हो जाएगी। हालांकि अभी पखवाड़े भर तक उमस की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद मौसम में नरमी आने लगेगी। बुधवार सुबह बादल छाए रहे। दोपहर में निकली धूप ने तेज गर्मी का अहसास करवाया।

शाम को कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। दिन में दक्षिणी व दक्षिणी पश्चिमी हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम सामान्य से एक अधिक 22.1 डिग्री रहा।


naidunia_image

सुबह 8.30 बजे तक इंदौर एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में इंदौर में अब तक 1144 मिली वर्षा दर्ज हो चुकी है, जो कि सीजन के औसत से 229.8 मिली अधिक है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है, वहीं तटीय कर्नाटक से तेलंगाना, विदर्भ होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से शहर में गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन अब मानसून चंद दिनों का ही मेहमान रह गया है।

आज का मौसम

बुधवार को शहर में बादल छाए और दिन में निकली धूप ने गर्मी का अहसास करवाया। वही एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा और शहर में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

28 सितंबर 34 23

29 सितंबर 29 22

भोपाल

28 सितंबर 34 24

29 सितंबर 32 22

उज्जैन

28 सितंबर 35 24

29 सितंबर 32 24

आज का तापमान

अधिकतम: 33.2 डिग्री

न्यूनतम: 22.1 डिग्री

आर्द्रता

अधिकतम: 84 प्रतिशत

न्यूनतम: 74 प्रतिशत