यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indore Weather Update: इंदौर में चार दिन में रात का तापमान 3.3 डिग्री बढ़ा, पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
Indore Weather Update: पश्चिम विक्षोभ बनने से तापमान बढ़ रहा है। यह स्थिति अगले तीन से चार दिन और बनी रहेगी।
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 10:49:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jan 2024 01:35:16 PM (IST)
इंदौर में चार दिन में रात का तापमान 3.3 डिग्री बढ़ा, पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचाIndore Weather Update: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हवाओं का रूख बदलने से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। दिन की बजाए अब रात में भी ठंड का असर कम होने लगा है। गुरुवार से लेकर सोमवार के बीच न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री का उछाल देखा गया।
गुरुवार को रात में 9.7 डिग्री सेल्सियस
तापमान रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को दस डिग्री, शनिवार को 11.4 डिग्री, रविवार को 11.9 और सोमवार को 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा बढ़ने से अब सुबह कोहरा और धुंध भी छटने लगे है। मंगलवार अल सुबह दृश्यता ढ़ाई हजार मीटर रही। मंगलवार को दिनभर धूप निकली अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ बनने से तापमान बढ़ रहा है। यह स्थिति अगले तीन से चार दिन और बनी रहेगी।
आज का तापमान
सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चली। दिनभर धूप निकलने से तापमान में उछाल रहा। हवा छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान बढ़ रहा है।
इंदौर
30 जनवरी: 29 13
31 जनवरी: 29 13
भोपाल
30 जनवरी: 28 12
31 जनवरी: 27 12
उज्जैन
30 जनवरी: 28 11
31 जनवरी: 27 11
तापमान
अधिकतम : 26.6
न्यूनतम : 12.8
आर्द्रता
अधिकतम: 69 %
न्यूनतम: 55 %
एक्यूआइ- 248
सूर्यास्त आज 6.13
सूर्योदय कल 7.07