• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Update: इंदौर में रात का तापमान बढ़ा, पारा 15 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा

Indore Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार बाद मौसम बदल सकता है। दो दिन बाद फिर तापमान नीचे आएगा।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 26 Dec 2023 10:56:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Dec 2023 10:56:43 AM (IST)
Indore Weather Update: इंदौर में रात का तापमान बढ़ा, पारा 15 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा
इंदौर में रात का तापमान बढ़ा

Indore Weather Update: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिसंबर अंतिम सप्ताह में ठंड का असर कम दिखा रहा है। शुष्क मौसम होने से पहले दिन का तापमान बढ़ा और अब रात में भी ठंड कम महूसस होने लगी। तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान उलझा। बीते 24 घंटों की तुलना में पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को हवाएं उत्तरी-पूर्वी दिशा से चल रही है।

naidunia_image

अल सुबह कोहरा और धुंध कम रही। दृश्यता महज 2000 मीटर तक रह गई। मगर सुबह 8 बजे से धूप निकल गई। गुलाबी ठंड कम महसूस हुई। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। हवा की रफ्तार दस किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार बाद मौसम बदल सकता है। दो दिन बाद फिर तापमान नीचे आएगा।


आज का तापमान

सोमवार को हवा उत्तरी-पूर्वी दिशा से चल रही। रात का तापमान कम रहने से अलसुबह कोहरा और धुंध छाया रहा। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।

इंदौर

26 दिसंबर : 28 12

27 दिसंबर : 28 12

भोपाल

26 दिसंबर : 27 12

27 दिसंबर : 27 12

उज्जैन

26 दिसंबर : 27 12

27 दिसंबर : 28 12

तापमान

अधिकतम : 29.2

न्यूनतम : 13.2

आर्द्रता

अधिकतम : 76%

न्यूनतम : 54%

एक्यूआइ- 283

सूर्यास्त आज 5.50

सूर्योदय कल 7.05