
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Weather Update। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से प्रदेश के कुछ शहरों में ठंड बढ़ गई है, लेकिन इसका इंदौर और आसपास के इलाकों में असर बिलकुल नहीं दिखा रहा है। पश्चिम विक्षोभ और लगातार हवाओं का रूख बदलने से ठंड कम महसूस हो रही है। अब दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
शनिवार को उत्तरी दिशा से हवा चली। सुबह कोहरा और धुंध भी छंट गए है। शनिवार सुबह दृश्यता तीन हजार मीटर रही। सुबह से धूप निकली। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

आज का तापमान
शुक्रवार को उत्तर दिशा से हवा चली। तापमान बढ़ने से ठंड का असर कम हो गया। सुबह धूप निकली रही, लेकिन दोपहर 1 बजे बाद बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। विशेषज्ञ के मुताबिक अगले तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
इंदौर
3 फरवरी : 26 13
4 फरवरी : 28 14
भोपाल
3 फरवरी : 24 12
4 फरवरी : 27 13
उज्जैन
3 फरवरी : 27 12
4 फरवरी : 28 13
तापमान
अधिकतम : 26.8
न्यूनतम : 13.8
आर्द्रता
अधिकतम: 86 %
न्यूनतम: 50 %