• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Update: पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार इंदौर में ज्यादा दिखेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

Indore Weather Update: पश्चिम विक्षोभ के असर से इंदौर में मंगलवार रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 25 Nov 2020 10:15:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2020 10:15:28 AM (IST)
Indore Weather Update: पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार इंदौर में ज्यादा दिखेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Indore Weather Update। इंदौर में पिछले दो दिन से तापमान में इजाफा होने के कारण सर्दी का असर कुछ हद तक कम हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक था तो वही रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। वर्तमान में दक्षिणी पश्चिम राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से भी हवाओं का रूख बदला हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान में है और यह अगले दो दिन में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आएगा। तीन दिन पहले तक जहां उत्तर व उत्तर पूर्वी हवा चल रही थी अब दक्षिणी पूर्वी व दक्षिणी हवाएं चल रही है। हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

नमी युक्त हवाएं आने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में पहुंचने के बाद वहां बर्फबारी शुरू होगी। इसके असर से इंदौर सहित मप्र में ठंडक फिर बढेगी। इंदौर में 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री था और लगातार दो दिन इसी के आसपास बना हुआ था। अब तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली और सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान पहुंच गया। अगले दो से तीन से दिन में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।


भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसक विज्ञानी पी के साहा के मुताबिक इस बार ठंड में पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक ज्यादा आ रहे है। इसके कारण तापमान में उतार चढाव ज्यादा दिख रहा है। मौसम विभाग ने इस पर पिछले वर्षो के मुकाबले ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में कमी और बढ़ोतरी इसी तरह आने वाली समय में बनी रहेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।