• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Updates: 18 सितंबर तक कैसा रहेगा इंदौर का मौसम, इस सप्ताह बारिश का कोटा हो सकता है पूरा

इंदौर में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस हफ्ते राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह के बीच में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 08 Sep 2024 11:23:18 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Sep 2024 11:36:28 AM (IST)
Indore Weather Updates: 18 सितंबर तक कैसा रहेगा इंदौर का मौसम, इस सप्ताह बारिश का कोटा हो सकता है पूरा
इंदौर शहर में इस सप्ताह अच्छी बारिश के हैं आसार। फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर में इस सप्ताह की शुरुआत हल्की बारिश से होगी।
  2. 10 और 11 सितंबर को हो सकती है इंदौर में तेज बारिश।
  3. सप्ताह के आखिरी तक शहर पानी से तरबरत हो सकता है।

इंदौर (Indore Weather Updates)। इंदौर शहर में अभी गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं लेकिन अगले सप्ताह बारिश की तेज बौछारों से शहरवासी तरबतर होंगे। सप्ताह की शुरुआत में शहर में जहां हल्की बारिश होगी वहीं सप्ताह के बीच में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगले सप्ताह मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

हालांकि शुरुआती के दो दिन गर्मी व उमस का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह होने वाली बारिश से इंदौर में इस मानसून सीजन की औसत बारिश का कोटा भी पूरा होने की संभावना है।

इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी बंगाल के खाड़ी में बना हुआ है। यह आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, झारखंड होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक अगले दो दिन में पहुंचेगा। इसके असर से ही इंदौर में अगले सप्ताह के मध्य में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।


वहीं एक मानसून द्रोणिका बीकानेर कोटा पेंड्रा रोड पारादीप से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इधर राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवा का घेरा भी बना हुआ है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

दिनांक अधिकतम तापमान बारिश
9 सितंबर 28 डिग्री हल्की बारिश
10 सितंबर 28 डिग्री मध्यम बारिश
11 सितंबर 27 डिग्री मध्यम से भारी बारिश
12 सितंबर 28 डिग्री हल्की बारिश
13 सितंबर 28 डिग्री हल्की बारिश
14 सितंबर 27 डिग्री हल्की बारिश

एक अन्य द्रोणिका चक्रवाती हवा के घेरे से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य मध्य प्रदेश तक गुजर रही है। इन चार तरह के मानसून सिस्टम के असर से ही इंदौर में अगले एक सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना है। वर्षा के कारण दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिलेगी।