पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर का चेक देने
पर सटोरिए के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Rk=tih> lRo=wrlgt Œr;rlr rJsgldh vwr˜m lu YfU mxturhY fuU rF˜tVU 25 ˜tF h¥vY fUe
By
Edited By:
Publish Date: Sat, 02 Mar 2019 04:01:44 AM (IST)
Updated Date: Sat, 02 Mar 2019 04:01:44 AM (IST)
इंदौर। नईदुनिया प्रतिनिधि
विजयनगर पुलिस ने एक सटोरिए के खिलाफ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने रिश्तेदार से रुपए उधार लिए और पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक काट दिया। बैंक में हस्ताक्षर मेल नहीं होने पर फरियादी ने केस दर्ज करवा दिया।
पुलिस के अनुसार आदर्श मेघदूत नगर निवासी सत्यवीर पिता महेंद्रसिंह भाटी की शिकायत पर आरोपित सौरभ झंवर निवासी चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसका रिश्तेदार है। दोनों में लाखों रुपए का लेन-देन चलता रहता है। नवंबर 2017 में सौरभ को 25 लाख रुपए उधार दिए थे। उससे रुपए मांगे तो एचडीएफसी बैंक राजीव कॉलोनी शाखा (चित्तौड़गढ़) का दे दिया। यह चेक उसकी पत्नी के नाम से काटा गया था। बैंक में प्रस्तुत करने पर अफसरों ने 'साइन डिफर' नोट के साथ चेक लौटा दिया।
सौरभ को चेक के बारे में बताया को कहा वह रुपए देना ही नहीं चाहता है। सत्यवीर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। उसने बताया कि सौरभ कुख्यात सटोरिया है। उसके विरुद्ध प्रकरण भी दर्ज है।