• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में युवती ने रील स्टंट के लिए उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर बनाई वीडियो, जांच शुरू

इन्फ्लुएंसर को देखने के लिए वाहन चालक चौराहे पर काफी देर तक खड़े रहे, इससे वाहनों की लाइन लग गई और यातायात बाधित हुआ। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिक...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 01:27:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 01:44:03 PM (IST)
इंदौर में युवती ने रील स्टंट के लिए उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर बनाई वीडियो, जांच शुरू
जेब्रा क्रॉसिंग पर वीडियो शूट करती युवती

HighLights

  1. इन्फ्लुएंसर युवती ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां
  2. ज्रेबा क्रॉसिंग पर लेटकर बनाई स्टंट रील
  3. वाहन चालक खड़े होकर देखते रहे तमाशा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के विजय नगर क्षेत्र में एक इन्फ्लुएंसर युवती का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती यहां यातायात नियमों का उल्लंघन करती नजर आई है। वह वाहनों के आगे जेब्रा क्रासिंग पर लेटकर फोटो और वीडियो शूट कर रही थी।

इन्फ्लुएंसर को देखने के लिए वाहन चालक चौराहे पर काफी देर तक खड़े रहे, इससे वाहनों की लाइन लग गई और यातायात बाधित हुआ। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने युवती की जानकारी निकलवाने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।


वायरल वीडियो यातायात पुलिस और पुलिस के पास है। इसमें प्रकृति गौर नाम की इन्फ्लुएंसर फोटो और वीडियो शूट करवाती नजर आ रही है। वह इंदौर के एक ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान उनके आगे आकर लेटकर यातायात रोकती दिखी।

सोशल मीडिया पर आठ हजार फालोअर्स

वीडियो को लेकर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संज्ञान लेकर जांच करने की बात कही है। उनके अनुसार इस तरह का वीडियो बनाना गलत है। यह यातायात नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में ED की बड़ी कार्रवाई, IT-KPO कंपनी 'इंकग्राफ' के दफ्तर और संचालकों के घर छापा, विदेशी फंड ट्रांसफर पर जांच

प्रकृति गौर के सोशल मीडिया पर करीब आठ हजार फालोअर्स हैं। वहीं, यातायात के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम रघुवंशी के अनुसार वीडियो यातायात विभाग के पास है। उन्होंने बताया कि वीडियो क्राइम ब्रांच को दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है।

इन्फ्लुएंसर की हो रही पहचान

इन्फ्लुएंसर का चेहरा वीडियो और फोटो में दिखाई दे रहा है, उसकी पहचान की जा रही है। इस तरह चौराहे के जेब्रा क्रासिंग पर फोटो और वीडियो बनाना यातायात नियमों के विरुद्ध है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Gen Alpha और Gen Z का इंदौर में प्रदर्शन, कलेक्टर पर देवगुराड़िया से कंपेल तक बस की मांग, कहा- भीख नहीं मांग रहे हैं