Indore News: चेतना तिवारी मिसेज इंडिया बनकर पहली बार आईं इंदौर, परिवार ने जताई खुशी
इंदौर की 29 वर्षीय बेटी चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन कर दिया।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 20 Jul 2023 10:30:38 PM (IST)
Updated Date: Sun, 23 Jul 2023 12:19:06 PM (IST)
श्री लंका से मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर चेतना शर्मा जोशी इंदौर वापस आ गई हैं।इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर की 29 वर्षीय बेटी चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन कर दिया। इसके साथ ही चेतना जोशी देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई। श्रीलंका की राजधानी काेलंबो में हुई प्रतियोगिता में विश्वभर से 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। अब सिर ताज सजाकर पहली बार चेतना जोशी तिवारी 23 जुलाई को अपने घर इंदौर आई हैं।
चेतना जोशी तिवारी के इंदौर आने के बाद परिवार के साथ ही शहर व जिले में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ के चांपा में निलेश तिवारी के साथ चेतना की शादी हुई थी। शादी के बाद भी अपने जज्बे को कायम रखकर चेतना ने यह मुकाम हासिल किया है। चेतना ने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी।
अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं चेतना
चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि दो साल पूर्व निलेश और चेतना का विवाह हुआ था। चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं।