नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल एक बार फिर प्रदेश के सर्वाधिक धनवानों की सूची में नंबर 1 स्थान पर रहे। गुरुवार को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में देश के सबसे धनी लोगों में अग्रवाल को 394 वां स्थान मिला है।
यह लगातार तीसरा साल है, जब हुरुन द्वारा जारी सूची में अग्रवाल मप्र के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित हुए हैं। बीते साल के मुकाबले अग्रवाल की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है, फिर भी इस बार उनकी रैंक घट गई है। इस सूची में प्रदेश से नौ कारोबारी इंदौर व चार भोपाल के हैं।
वही प्रदेश में छठवें स्थान पर राजरतन ग्लोबल वायर के सुनील चौराड़िया है। पिछले वर्षो में उनकी संपत्ति में गिरावट के साथ रैंक में भी गिरावट हुई है। इस वर्ष चौरड़िया को देशभर में 1016 वीं रैंक मिली है। चौरड़िया परिवार के पास इस साल 2100 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
नाम | कंपनी | शहर | संपत्ति | रैंक |
विनोद कुमार अग्रवाल | अग्रवाल कोल | इंदौर | 7100 करोड़ | 394 |
दिलीप सूर्यवंशी | दिलीप बिल्डकान | भोपाल | 3800 करोड़ | 649 |
श्यामसुंदर गेंदालाल मूंदड़ा | उजास एनर्जी | इंदौर | 3500 करोड़ | 709 |
दिनेश पाटीदार | शक्ति पम्पस | इंदौर | 3400 करोड़ | 732 |
सुधीर कुमार अग्रवाल | सागर मैन्युफैक्चर्स | भोपाल | 2500करोड़ | 895 |
सुनील चौरड़िया | राजरतन ग्लोबल वायर | इंदौर | 2100 करोड़ | 1016 |
देवेन्द्र जैन | दिलीप बिल्डकान | भाेपाल | 2100 करोड़ | 1017 |
सुधीर अग्रवाल | डीबी कार्प | भोपाल | 1900 करोड़ | 1095 |
विनोद कुमार अग्रवाल | जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट | इंदौर | 1700 करोड़ | 1192 |
विमल तोड़ी | जयदीप इस्पात व अलाय | इंदौर | 1500 करोड़ | 1298 |
नितिन अग्रवाल | प्रकाश एसफालटिंग | इंदौर | 1300 करोड़ | 1378 |
सुनील पाटीदार | शक्ति पम्पस | इंदौर | 1200 करोड़ | 1445 |
गौरव आनंद | आनंद ज्वेलस | इंदौर | 1000 करोड़ | 1534 |