• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Mega Auction 2025: एक माह पहले Venkatesh Iyer को मप्र टीम के लायक नहीं समझा, KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा

वेंकटेश अय्यर को एक महीने पहले मध्य प्रदेश रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन आईपीएल की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 10:03:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Nov 2024 10:15:36 AM (IST)
IPL Mega Auction 2025: एक माह पहले Venkatesh Iyer को मप्र टीम के लायक नहीं समझा, KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा
आईपीएल की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया।

HighLights

  1. वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा
  2. MP रणजी टीम से बाहर होने के बाद IPL में बड़ी कीमत मिली
  3. वेंकटेश अय्यर ने कहा, "इतनी बड़ी कीमत की उम्मीद नहीं थी।"

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : एक माह पहले जिस वेंकटेश अय्यर को मध्य प्रदेश टीम के लायक नहीं समझा गया था, उसे आइपीएल की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये की महंगी कीमत पर अपने साथ जोड़ा। रणजी ट्राफी में पंजाब के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में मप्र टीम प्रबंधन ने फिट होने के बावजूद वेंकटेश को बाहर कर दिया था।

मैच में पंजाब ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर मप्र के खिलाफ अंक हासिल किए थे। नईदुनिया ने ही वेंकटेश को बाहर करने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद अगले मैच में टीम प्रबंधन को वेंकटेश को दोबारा खिलाना पड़ा था।


naidunia_image

दो करोड़ रुपये की बेस प्राइज

रविवार को वेंकटेश ने दो करोड़ रुपये की आधार कीमत के साथ नीलामी में कदम रखा। शुरुआत से ही केकेआर की निगाह वेंकटेश पर थी, लेकिन एलएसजी भी नीलामी में शामिल हो गई। पिछले सत्र में वेंकटेश के कारण ही खिताब उनके हाथ से निकलकर केकेआर के पास चला गया था।

एलएसजी ने भी दिखाई दिलचस्पी

जब बोली 7.75 करोड़ तक पहुंची तो एलएसजी ने कदम पीछे खींच लिए, लेकिन बेंगलुरू फ्रेंचाइजी ने कीमत बढ़ाना शुरू कर दिया। वेंकटेश की कीमत 12 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। केकेआर ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर वेंकटेश के लिए पूरा जोल लगाया।

naidunia_image

आरसीबी रह गई पीछे

मगर नीलामी का यह युद्ध यहीं थमने वाला नहीं था। कीमत सीधे 18 करोड़ पहुंची, फिर 19 करोड़ और फिर 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। केकेआर ने अपना आखिरी दाव चलते हुए कीमत 23.75 करोड़ रुपये तक पहुंचाई। अब आरसीबी ने कदम पीछे खींच लिए।

वेंकटेश ने कहा कि इतनी बड़ी कीमत के बारे में सोचा नहीं था। फ्रेंचाइजी टीम ने मेरे प्रदर्शन के प्रति सम्मान जताया है, जिसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। जितनी कीमत मुझे मिली है, उतनी ही जिम्मेदारी भी मेरे कंधों पर है। मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान देता हूं। सोमवार को मध्य प्रदेश टीम का मैच होना है, फिलहाल उसी की तैयारी में लगा हूं।

-वेंकटेश अय्यर