• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 100 करोड़ से बना ISBT: एक ही जगह पर बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधा

इंदौर के कुमेड़ी में 15 एकड़ में 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 12:23:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 12:57:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में 100 करोड़ से बना ISBT: एक ही जगह पर बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधा
इंदौर का आईएसवीटी तैयार है। -एआई इमेज

HighLights

  1. 15 एकड़ में 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार
  2. यह बस, मेट्रो और भविष्य में रेलवे को जोड़ने वाला एकीकृत परिवहन केंद्र होगा
  3. इंटर स्टेट बस टर्मिनल यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर के कुमेड़ी में 15 एकड़ में 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल यह सिर्फ एक बस स्टैंड नहीं, बल्कि बस, मेट्रो और भविष्य में रेलवे को जोड़ने वाला एकीकृत परिवहन केंद्र होगा। इसके संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी पुणे की बीवीजी इंडिया कंपनी को दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे टर्मिनल में 225 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

ISBT की खासियतें

सुविधा / विषय विवरण
एंट्री गेट

• ISBT में आने के लिए 8 एंट्री गेट तैयार किए हैं।

• बसों के आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट रहेंगे।

सुरक्षा

• 225 से ज्यादा CCTV कैमरे पूरे ISBT में लगाए हैं।

• 4 ऑटोमैटिक कैमरे भी हैं।

मेट्रो कनेक्टिविटी

• बस टर्मिनल के बाहर ही मेट्रो स्टेशन बना है।

• यात्री बाहर आते ही सीधे मेट्रो स्टेशन पर पहुंच सकेंगे।

अन्य सुविधाएं • कूरियर, पार्सल और 2 एटीएम भी मिलेंगे।

बेसमेंट में 400 गाड़ियां होंगी पार्क


वाहन का प्रकार समय (अवधि) शुल्क (रुपये)
1. टू व्हीलर • 3 घंटे 10 रुपये
• 3-6 घंटे 15 रुपये
• 6-12 घंटे 25 रुपये
• 12-24 घंटे 40 रुपये
2. थ्री व्हीलर • 3 घंटे 20 रुपये
• 3-6 घंटे 40 रुपये
• 6-12 घंटे 80 रुपये
• 12-22 घंटे 100 रुपये
3. फोर व्हीलर • 3 घंटे 30 रुपये
• 3-6 घंटे 50 रुपये
• 6-12 घंटे 80 रुपये
• 12-24 घंटे 100 रुपये

प्रमुख आकर्षण और सुविधाएं

  • 5 राज्यों के लिए 1500+ बसें : मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिदिन 1500 से अधिक बसों का संचालन होगा। शुरुआत में महाराष्ट्र और राजस्थान की बसें चलेंगी।
  • 18 टिकट काउंटर व रेलवे टिकट सुविधा : यात्रियों के लिए 18 टिकट काउंटर और बड़ा वेटिंग एरिया बनाया गया है। भविष्य में यहां से रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।
  • VIP लाउंज व अन्य सुविधाएं : वातानुकूलित (AC) वीआईपी लाउंज, एटीएम, पैकेट फूड, कोरियर/पार्सल सेवाएं और पेड पार्किंग की सुविधा।
  • फूड जोन और 16 रेस्टॉरेंट : टर्मिनल में एक गोलाकार फूड जोन है, जहां ताज़ा खाना परोसने के लिए 16 रेस्टॉरेंट (4 बड़े 1800 वर्ग फीट के और 12 छोटे 450 वर्ग फीट के) तैयार किए गए हैं।
  • दुकानें और ऑफिस : अंदर 23 दुकानें (केवल पैकेट फूड के लिए) और बाहर बस ऑपरेटरों के ऑफिस के लिए 12 दुकानें बनाई गई हैं।
  • पहली मंजिल पर IT पार्क : IT कंपनियों के लिए 33 आधुनिक ऑफिस तैयार किए गए हैं। खास बात यह है कि पहली मंजिल को एक ग्लास ब्रिज (कांच के पुल) के जरिए सीधे फूड जोन से जोड़ा गया है।

  • ड्राइवर-कंडक्टरों के लिए विश्राम गृह : बसों के पार्किंग एरिया के पास बनी अलग बिल्डिंग में 50 से अधिक बस चालकों और परिचालकों के लिए नाममात्र शुल्क पर रुकने, सोने और खाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
  • टर्मिनल में 42 बस बोर्डिंग बे तैयार किया है

    आईएसबीटी टर्मिनल में 42 बस बोर्डिंग बे तैयार किया है। साथ ही यहां पर दो कुरियर, पार्सल सुविधा और 2 एटीएम मिलेंगे। एक ATM प्राइवेट और एक गवर्नमेंट बैंक का रहेगा। -विवेक जायसवाल, ऑपरेशन इंचार्ज

    यह भी पढ़ें- इंदौर में 100 करोड़ का ISBT बनकर तैयार, संचालन एजेंसी तय, बैठकें भी हुई; लेकिन बस संचालन पर नहीं हो पा रहा निर्णय

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।