
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लगता है राहुल गांधी पाकिस्तान से यहां आकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और संस्थाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया।
इसी दौरान प्रदेश के नगरीय निकायों में सामान खरीद में हुए भ्रष्टाचार पर केंद्रित पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडेय पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए।
उन्होंने माइक पर कहा कि इतने जूते खाने के बाद भी आ गया। जहां पर जवाब देना है, हम देंगे। अभी तो यहां से जा, नहीं तो फिर लोग जवाब दे देंगे। फिर पुलिस से कहा कि इन्हें गाड़ी में बैठाइए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- एमपी में छुट्टी के दिन भी खुली रहेंगी मंडियां, मक्का-सोयाबीन की होगी निर्बाध खरीद, तुरंत मिलेगी राशि
शुक्रवार को इंदौर में निकाली गई पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए।