• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलाश विजयवर्गीय बोले- MP में कांग्रेस नेता मुझे कमलनाथ सरकार गिराने के लिए बुला रहे थे

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ के सभी ओएसडी के पास पैसा गिनने के लिए मशीन है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 11 Jun 2019 02:45:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Jun 2019 02:54:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कैलाश विजयवर्गीय बोले- MP में कांग्रेस नेता मुझे कमलनाथ सरकार गिराने के लिए बुला रहे थे

इंदौर। किसान आक्रोश रैली की शुरुआत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एमपी के सीएम कमलनाथ ने अपनों को ही डस लिया, सबको खत्म करन अपने बेटे नकुलनाथ को खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा‍ कि दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी मुझे मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए बुला रहे थे। लेकिन 99 पाप माफ, अभी हम सरकार नहीं गिराएंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ के सभी ओएसडी के पास पैसा गिनने के लिए मशीन है। पिछले दिनों में जितने तबादले मध्यप्रदेश में हुए हैं, उतने देश में कही नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी ने मुझसे कहा कि 25 लाख रुपए भी ले लिए और ट्रांसफर भी नहीं किया। रैली ढाई घंट की देर से शुरू हुई। कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर पर सवार हो गए हैं और कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य नेता-सांसद फूलों से सजे रथ पर सवार हो गए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बम और पिस्तौल वहां के राजनीतिक दलों के हथियार हैं। हमने वहां के लोगों को वादा किया है कि हम वहां शांति स्थापित करेंगे। ये बम की सरकार, बंदूक की सरकार, धमाकों की सरकार को हम खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एनआईए वहां जांच करें तो टीएमसी के नेताओं के घर से बड़ी मात्रा में बम बरामद होंगे।


बंगाल की बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने अमित शाह जी से कहा था कि बंगाल में विस्तार करने के लिए 15 साल लगेंगे, लेकिन मोदी जी और शाह जी की वजह से हमने यह 5 साल में ही फतह कर लिया। ममता बेनर्जी का किला नेस्तनाबूद कर दिया है। विजय रथ तब तक चलेगा जब तक भाजपा का सीएम नहीं बन जाता। इंदौर नगर भाजपा अध्यद्वा गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि बंगाल में कैलाश जी ने जादू की छड़ी घुमाई और अब यहां ऐसा जादू करो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री गायब हो जाएं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।