• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

'चौड़ाई' वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय के बचाव में उतरीं पार्षद संध्या यादव, बोलीं- 'कांग्रेस कर रही ओछी राजनीति'

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या यादव के शारीरिक रूप पर टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ। कांग्रेस ने विरोध किया, जबकि पार्षद ने मं...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 08:40:17 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 08:40:17 AM (IST)
'चौड़ाई' वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय के बचाव में उतरीं पार्षद संध्या यादव, बोलीं- 'कांग्रेस कर रही ओछी राजनीति'
कैलाश विजयवर्गीय के बचाव में उतरीं पार्षद संध्या यादव। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी वायरल हुई।
  2. वीडियो में उन्होंने पार्षद की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की।
  3. कांग्रेस नेताओं ने बयान पर विरोध और इस्तीफा मांगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक वायरल वीडियो पर मचे सियासी घमासान में अब एक नया मोड़ आ गया है। जिस महिला पार्षद के शारीरिक रूप को लेकर कांग्रेस मंत्री पर हमलावर थी और उनसे इस्तीफे की मांग कर रही थी, उसी पार्षद संध्या यादव ने अब विजयवर्गीय का बचाव किया है। संध्या यादव ने मंत्री को पिता तुल्य बताते हुए कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर सरासर झूठ और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है।

पार्षद का पलटवार- 'उन्होंने मुझे गोद में खिलाया है'

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बचाव में खुलकर सामने आईं पार्षद संध्या यादव ने कांग्रेस की बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संध्या ने स्पष्ट किया, "कांग्रेस बेवजह का दुष्प्रचार कर रही है। कैलाश विजयवर्गीय जी मेरे पिता के समान हैं और उन्होंने मुझे बचपन में अपनी गोद में खिलाया है। 'चौड़ाई बढ़ने' वाली बात मालवा अंचल की आम बोलचाल की भाषा का हिस्सा है, जो अक्सर बड़े-बुजुर्ग अपने से छोटों को स्नेहवश कह देते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं के विचार किसी से छिपे नहीं हैं। वे केवल झूठ बोलने और दुष्प्रचार का काम कर रहे हैं, जो कि बेहद निंदनीय है।"

क्या था पूरा मामला जिस पर मचा बवाल?


दरअसल, रविवार को इंदौर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच से महिला पार्षद (संध्या यादव) का जिक्र करते हुए कहते नजर आ रहे थे, 'दीदी की भी चौड़ाई थोड़ी बढ़ गई है'। वीडियो के सामने आते ही कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया और मंत्री पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पेंशनर कार्ड, ऑनलाइन जाॅब और यूपीआई के नाम पर तीन लोगों से 4.46 लाख ठगे

कांग्रेस नेताओं ने की थी इस्तीफे की मांग

  • पार्षद के बयान से पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि विजयवर्गीय जैसे कद्दावर नेता, जो कई बार मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं, उनके मुंह से ऐसे शब्द भाजपा और आरएसएस की मानसिकता को दर्शाते हैं।

  • वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने भी मोर्चा खोलते हुए सीधे राज्य सरकार से विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग कर दी थी। बारोलिया ने पूर्व में मंत्री विजय शाह के बयानों का हवाला देते हुए कहा था कि भाजपा सरकार में महिलाओं का अपमान आम बात हो गई है। हालांकि, अब खुद पार्षद संध्या यादव द्वारा मंत्री का बचाव करने के बाद कांग्रेस के इन आरोपों की हवा निकलती नजर आ रही है।
  • यह भी पढ़ें- महिला पार्षद पर कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी, 'दीदी की भी चौड़ाई थोड़ी बढ़ गई है' कांग्रेस ने माफी और इस्तीफे की मांग की