• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘मध्य प्रदेश में भी हर दुकान के सामने लिखा हो दुकानदार का नाम’, इंदौर विधायक रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

रमेश मेंदोला इंदौर विधानसभा नंबर 2 से विधायक हैं। सावन के महीने में इंदौर में भी भक्तिमय माहौल रहता है। उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंग इंदौर स...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 20 Jul 2024 11:43:24 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jul 2024 12:30:38 PM (IST)
‘मध्य प्रदेश में भी हर दुकान के सामने लिखा हो दुकानदार का नाम’, इंदौर विधायक रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी
इंदौर का प्रसिद्ध छप्पन दुकान एरिया। इनसेट- विधायक रमेश मेंदोला

HighLights

  1. रमेश मेंदोला ने एक्स पर पोस्ट की अपनी चिट्ठी
  2. उत्तर प्रदेश में सीएम योगी जारी कर चुके आदेश
  3. कई जगह हिंदू नाम से दुकान चलाते मिले मुस्लिम

नईदुनिया रिपोर्टर, इंदौर (Kanwar Yatra In MP)। कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर संचालक का नाम लिखे जाने का मुद्दा उत्तर प्रदेश से अब मध्य प्रदेश पहुंच गया है। इंदौर से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला (Ramesh Mendola) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर पूरे मध्य प्रदेश में यही व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

रमेश मेंदोला ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मध्य प्रदेश में भी हर दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखे जाने का नियम बनने और आदेश जारी करने का अनुरोध है, ताकि हर दुकानदार नाम के गौरव की अनुभूति कर सके।


शब्दश: पढ़िए मुख्यमंत्री के नाम रमेश मेंदोला की चिट्ठी

मान्यवर, किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है। व्यक्ति को अपने नाम पर गर्व होता है। नाम पूछना ग्राहक का अधिकार है और दुकानदार को अपना नाम बताने में गर्व होना चाहिए, शर्म नहीं।

मध्य प्रदेश के हर छोटे बड़े व्यापारी, कारोबारी और दुकानदार को अपना नाम बताने में गौरव के इस भाव की अनुभूति हो सके इसलिए यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में हर दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने का आदेश देने का आग्रह किया है।

ऐसा करने से समाज में दुकानदार की पहचान स्थापित होगी और सभी दुकानदार अपना नाम और गुडविल बढ़ाने के लिए ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के प्रयास करेंगे इससे व्यापार जगत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और प्रदेश का विकास और अधिक तीव्र गति से होगा।

naidunia_image

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी जारी कर चुके आदेश

  • उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस संबंध में आदेश जारी कर चुके हैं।
  • पूरे UP में कांवड़ यात्रा मार्ग की खाने पीने की दुकानों पर नियम लागू किया गया है।
  • हर दुकानदार को दुकान के सामने अपना पूरा नाम लिखने के लिए कहा गया है।
  • आदेश जारी होने के बाद दुकानदारों ने पालन करना भी शुरू कर दिया है।
  • पुलिस भी एक्शन में हैं। अधिकारी दौरा कर रहे हैं और पालन सुनिश्चित करवा रहे हैं।
  • योगी सरकार के इस फैसले की देशभर में चर्चा है। कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं।
  • विरोधियों का कहना है कि सरकार हिंदू और मुस्लिमों में भेद कर रही है।