• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yoga Therapy Indore: योग थैरेपी से घुटनों के दर्द- बीपी और शुगर जैसी बीमारियों को रखा जा सकता है दूर

Yoga Therapy Indore: हेलो नईदुनिया कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के योग अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डा. एसएस शर्मा ने प्रश्नों के दिए उत्तर।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 18 May 2022 10:03:42 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 May 2022 10:03:42 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Yoga Therapy Indore: योग थैरेपी से घुटनों के दर्द- बीपी और शुगर जैसी बीमारियों को रखा जा सकता है दूर

Yoga Therapy Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पूरी दुनिया में योग की अपनी एक अलग पहचान है। मगर कोरोनाकाल में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सहज हो चुके है। खुदको सेहतमंद बनाए रखने के लिए योग का सहारा लिया जा रहा है। इन दिनों योग थैरेपी से बड़ी-बडी़ बीमारियों को दूर किया जा रहा है, जिसमें घुटनों का दर्द, बीपी, शुगर, हार्ट व पेट संबंधित बीमारियां शामिल है। प्रत्येक बीमारी के लिए अलग-अलग योगाभ्यास है। जिन्हें नियमित करने से स्वस्थ रहा जा सकता है।

यह बात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के योग अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डा. एसएस शर्मा ने कहीं। मंगलवार को हेलो नईदुनिया कार्यक्रम के तहत उन्होंने योग क्षेत्र में कैरियर बनाने से जुड़े प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि योग थैरेपी सीखने के बाद विद्यार्थियों के लिए कमाने को लेकर कई रास्ते खुल जाते है। वे अपनी संस्थान खोलकर प्रशिक्षण दे सकते है। साथ ही बीमारी से पीड़ित लोगों को घर जाकर सेवाएं दे सकते है।


सवाल- क्या स्कूल-कालेजों में योग शिक्षक की भर्ती होती है ? - अनिल यादव, इंदौर

जवाब- नई शिक्षा नीति के तहत अब योग विषय स्कूल व कालेजों में पढ़ाया जाने लगा है। जल्द ही शैक्षणिक संस्थानों में इसकी भर्तियां होगी। वैसे सरकारी कालेज में अभी थोड़ा समय लगेगा। इसके लिए शासन से निर्देश के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

सवाल- योग की शिक्षा लेने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित क्या है? -पुष्कर शर्मा, इंदौर

जवाब- योग व अन्य किसी भी पाठ्यक्रम के लिए आयु सीमा खत्म हो चुकी है। वैसे योग ऐसा विषय है कि इन पाठ्यक्रम में 50-60 साल वाले बुजुर्ग अधिक है। वे अपने स्वास्थ को ध्यान में रखकर योग सीखने आ रहे है।

सवाल- योग में कैरियर कैसे बना सकती है और कौन-सा पाठ्यक्रम करना उचित रहेगा? - सचिन शर्मा, इंद्रीपुरी कालोनी

जवाब- योग क्षेत्र में कैरियर बनाने को लेकर संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। शैक्षणिक संस्थानों के अलावा क्लिनिक-स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दे सकते है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के योग विभाग में बीए, बीएससी योग विज्ञान, एमए योग, पीजी डिप्लोमा इन योग थैरेपी, पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित होते है। विद्यार्थियों की अधिक रूचि पीजी डिप्लोमा वाले कोर्स में रहती है, क्योंकि इसके बाद वे अपना संस्थान भी शुरू कर सकते हैं।

सवाल- क्या योग में कैरियर बनाने के लिए अनुभव जरूरी है? -राजीव अग्रवाल, देवास

जवाब- अनुभव से ज्यादा जरूरी पहले सही ढंग से योग सिखने पर ध्यान लगाना चाहिए। अधिकांश जगह योग को गलत तरीकों से बताया जाता है। इसे स्वास्थ्य ठीक होने में समय लगता है। विश्वविद्यालय व अन्य केंद्रों में अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया जाता है।

सवाल- योग पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद नौकरियों के अवसर मिलते है क्या?

जवाब- निश्चित ही योग पाठ्यक्रम करने के बाद नौकरी के कई अवसर मिलते हैं। स्कूल-कालेजों में पढ़ाने का मौका मिलता है। वैसे इन दिनों योग सीखने और पढ़ने के बाद विद्यार्थी होम विजिट करना अधिक पसंद करते है, जिसमें 50-80 हजार रुपये महीना कमाया जा सकता है।

सवाल- डिप्लोमा या डिग्री इन दोनों में से कैरियर के लिए क्या करना उचित रहेगा? - असलम दुलावत, हरसौदकला, उज्जैन

जवाब- डिप्लोमा और डिग्री दोनों का अपना महत्व है। डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा अलग-अलग है। 12वीं के बाद डिप्लोमा और डिग्री दोनों किए जा सकते हैं, जबकि स्नातक के बाद पीजी डिप्लोमा इन योग थैरेपी में प्रवेश मिलता है। वैसे शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने के लिए स्नातक डिग्री करना उचित है। हालांकि पीजी डिप्लोमा से आप अपना संस्था भी खुल सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।