• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के अनूप नगर में रहवासियों ने लेडी तस्कर को घेरा, हंगामा होने पर पैकेट फेंक फरार हो गई

बताते हैं पुलिसवालों ने पैकेट उठाया पर उसकी जब्ती नहीं की। एमआईजी थाने की खुफिया सेल पर मिलीभगत के आरोप लग रहे है। मिष्ठी शाहबाज मुर्गा के साथ मिलकर ड...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 19 May 2026 07:59:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:02:56 PM (IST)
इंदौर के अनूप नगर में रहवासियों ने लेडी तस्कर को घेरा, हंगामा होने पर पैकेट फेंक फरार हो गई
ड्रग्‍स का सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है।
  2. देर रात युवक युवतियों की आवाजाही होती है।
  3. रहवासी परेशान हो गए और उसको घेर लिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अनूप नगर में रहवासियों ने लेडी तस्कर को घेर लिया। हंगामा होने पर तस्कर ने ड्रग्स का पैकेट फैंका और फरार हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ड्रग्स उठाई पर जब्ती नहीं की। रहवासियों ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को भी शिकायत की है।

घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। मादक पदार्थों की सप्लाई में लिप्त मिष्ठी घर से ही ड्रग्स बेचती है। देर रात युवक युवतियों की आवाजाही होती है। रहवासी परेशान हो गए और एकजुट होकर घेर लिया।

विवाद बढ़ने पर लोगों ने डायल-112 काल कर पुलिस बुला ली। जैसे ही पुलिसकर्मी पहुंचे मिष्ठी ने ड्रग्स का पैकेट खंडहरनुमा मकान में पैकेट फैंका और काजल नामक युवती के साथ फरार हो गई।

बताते हैं पुलिसवालों ने पैकेट उठाया पर उसकी जब्ती नहीं की। एमआईजी थाने की खुफिया सेल पर मिलीभगत के आरोप लग रहे है। मिष्ठी शाहबाज मुर्गा के साथ मिलकर ड्रग्स की सप्लाई करती है।

उसकी गैंग में शाहीद पौदीना,अनीष नारौली,मोइनू दाल,गोलू,अयान,आमीन सूखा,इक्कू जैसे कईं पैडलर है। पुलिसकर्मियों की भी आवाजाही रहती है। क्राइम ब्रांच ने एक बार उसकी गिरफ्तारी ली लेकर जमानत पर छुट कर पुन:ड्रग्स बेचने लगी।