• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leopard In Indore: महू के आर्मी वार कालेज के सीसीटीवी कैमरे में फिर नजर आया तेंदुआ

Leopard In Indore: वन विभाग कर रहा है सर्चिंग। दोनों सैन्य परिसर की बाउंड्री में कई तरह के लूप होल बने हुए हैं।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 08:51:59 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Nov 2023 08:51:59 AM (IST)
Leopard In Indore: महू के आर्मी वार कालेज के सीसीटीवी कैमरे में फिर नजर आया तेंदुआ
महू के आर्मी वार कालेज परिसर के सीसीटीवी कैमरे में नजर आया तेंदुआ। सौजन्य- वन विभाग

HighLights

  1. महू के आर्मी वार कालेज में एक बार फिर तेंदुए की हलचल नजर आई है।
  2. पांच नवंबर को एमसीटीई से बाहर निकलने के बाद से तेंदुए की हलचल नहीं थी।
  3. सोमवार रात को फिर आर्मी वार कालेज में तेंदुए का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Leopard In Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, महू/इंदौर। महू के आर्मी वार कालेज में एक बार फिर तेंदुए की हलचल नजर आई है। पांच नवंबर को एमसीटीई से बाहर निकलने के बाद से तेंदुए की हलचल नहीं थी, लेकिन सोमवार रात को फिर आर्मी वार कालेज में तेंदुए का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह एक श्वान के पीछे भागते हुए नजर आया। फुटेज के बाद से तेंदुआ और कहीं नजर नहीं आया, जिससे वन विभाग को उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई है।

महू के आर्मी वार कालेज और एमसीटीई परिसर में 27 अक्टूबर से तेंदुए की हलचल नजर आ रही थी। तेंदुए की हलचल देखते हुए वन विभाग ने रेस्क्यू करने के लिए दोनों सेना परिसर में पिंजरे भी लगाए। इसके बाद भी पांच नवंबर तक लगातार तेंदुए की हलचल जारी थी, फिर अचानक तेंदुआ नजर नहीं आया। सोमवार रात को तेंदुआ फिर से आर्मी वार कालेज परिसर के सीसीटीवी कैमरे में नजर आया। इसमें तेंदुआ श्वान के पीछे भागता नजर आ रहा है। इस पर वन विभाग फिर से सतर्क हो गया है और तेंदुए को कैद करने की योजना बना रहा है।


naidunia_image

सैन्य परिसर में है घना जंगल, पानी और शिकार

बता दें कि आर्मी वार कालेज और एमसीटीई सैन्य परिसर में घना जंगल है। साथ ही पानी के लिए तालाब हैं। शिकार करने के लिए जंगली सूअर और नीलगाय भी हैं। यह वातावरण तेंदुए के अनुरूप है। इसके अलावा दोनों सैन्य परिसर की बाउंड्री में कई तरह के लूप होल बने हुए हैं। कई जगह बाउंड्री टूटी हुई है। इस कारण तेंदुआ बार-बार सैन्य परिसर में आ-जा रहा है, जहां से उसे रेस्क्यू करने में भी परेशानी हो रही है।