• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 400 टन वजनी 16 डंपर खड़े कर परख रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के सेगमेंट की क्षमता

इस परीक्षण के बाद लोड टेस्टिंग का काम पूरा हो जाएगा, क्योकि एक सप्ताह पहले ब्रो स्ट्रिंग का सर्वे किया जा चुका है। इसके बाद फिनिशिंग और लाइटिंग के कार्य किए जाएंगे, ताकि जल्द फ्लाईओवर से आवागमन शुरू किया जा सके।

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 08:55:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 08:55:12 AM (IST)
इंदौर में 400 टन वजनी 16 डंपर खड़े कर परख रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के सेगमेंट की क्षमता
डंपर खड़े कर परखी जा रही फ्लाईओवर की क्षमता। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. सेगमेंट के नीचे ली जा रही डिफ्लेक्शन रिडिंग, सुबह तक हटेंगे सभी 16 डम्पर
  2. अब फिनिशिंग और लाइटिंग के कार्य किए जाएंगे, ताकि जल्द फ्लाईओवर से आवागमन शुरू किया जा सके
  3. इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डलब डेकर फ्लाईओवर के सेगमेंट की भार क्षमता को परखा जा रहा है। सेगमेंट पर 400 टन वजनी 16 डम्पर खड़े किए गए है। इन डम्परों को खड़ा करने का कार्य मंगलवार रात से शुरू हुआ और धीरे-धीरे वजन बढ़ाया गया।

वहीं बुधवार को इसी तरह से वजन कम किया जाएगा। इस परीक्षण के बाद लोड टेस्टिंग का काम पूरा हो जाएगा, क्योकि एक सप्ताह पहले ब्रो स्ट्रिंग का सर्वे किया जा चुका है। इसके बाद फिनिशिंग और लाइटिंग के कार्य किए जाएंगे, ताकि जल्द फ्लाईओवर से आवागमन शुरू किया जा सके।


फ्लाईओवर के सेगमेंट की लाेड टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के सेगमेंट की लाेड टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भार क्षमता मापने के लिए 24 मीटर चौड़े सेगमेंट पर 16 डम्पर खड़े किए गए है। इन डम्परों को 24 घंटे बाद उतारा जाएगा। भारत क्षमता का परीक्षण सभी सेगमेंट पर नहीं होगा, एक पर परीक्षण के आधार पर ही मजबूती मापली जाएगी।

गौरतलब है कि फ्लाईओवर का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसके सभी स्पान पर सेगमेंट रखने के साथ ही स्लेब भी डाल दी गई। एक स्पान में 13 सेगमेंट लगाए गए है। 173 करोड़ की लागत से 1454 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

ब्रो स्टिंग की टेस्टिंग हो चुकी

निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर के मुख्य चौराहा पर मेट्रों ट्रेक के ऊपर 400-400 टन वजनी ब्रो स्टिंग असेंबल की गई है। इन दाेनों को रखने के साथ ही लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। भार क्षमता के परीक्षण में पास होने के बाद अब सीमेंट के सेगमेंट का परीक्षण किया जा रहा है।

सितंबर तक शुरू करने का दावा

लंबे समय से जारी फ्लाईओवर का काम सितंबर तक पूरा करने का दावा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर तक काम पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि पहले दो बार निर्माण कार्य पूरे करने की तारीख बढ़ाई जा चुकी है। धीमी गति से निर्माण के कारण यहां से गुजरने वाले तीन साल से अधिक समय से परेशान हो रहे है।

इंदौर में डबल डेकर फ्लाईओवर के सेगमेंट पर 24 भरे डंपर खड़े कर परखी जाएगी क्षमता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।