• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के जातीय समीकरण, कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी से अलग जाति के उम्मीदवार को दिया टिकट

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में समान जाति के उम्मीदवार को टिकट देने से परहेज किया है। लिहाजा पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को टिक...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 11:55:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Mar 2024 11:55:59 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के जातीय समीकरण, कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी से अलग जाति के उम्मीदवार को दिया टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने साधे समीकरण

HighLights

  1. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए साधे समीकरण
  2. समान जाति के प्रत्याशी को टिकट देने से किया परहेज

Lok Sabha Election 2024 डिजिटल डेस्‍क, इंदौर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने अब तक मध्य प्रदेश की 29 में से 22 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना शेष है, एक सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ रखी है। वहीं अब तक के जातीय समीकरणों को देखें तो कांग्रेस समान जाति उम्मीदवारों की घोषणा से बचती आई है। सिर्फ रीवा सीट पर ही भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी एक ही जाति के हैं, जबकि अन्य सीटों पर समीकरण इन दोनों से बिल्कुल अलग है।

रीवा लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा ने जनार्दन मिश्रा को टिकट दिया है, वे फिलहाल यहां से सांसद है। वहीं कांग्रेस ने विधायक अभय मिश्रा की पत्नी नीलम मिश्रा को यहां से टिकट दिया है। दोनों ही ब्राह्मण चेहरे हैं।


मुरैना लोकसभा सीट का ऐसा है हाल

मुरैना लोकसभा सीट पर भाजपा ने क्षत्रिय को टिकट दिया है। ऐसे में कांग्रेस समान जाति के दावेदार होने के बावजूद क्षत्रिय को टिकट देने से बची है। इधर इंदौर में कांग्रेस ने सिंधी समाज के शंकर लालवानी को टिकट दिया है, तो वहीं कांग्रेस ने यहां अक्षय कांति बम को टिकट देकर जैन समाज के वोट अपनी ओर करने के प्रयास किए हैं। भोपाल में भाजपा ने जहां ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने कायस्थ चेहरे को टिकट दिया है। कांग्रेस का मानना है की कायस्‍थ को टिकट देने के साथ ही मुस्लिम वोट भी पार्टी के पक्ष में होंगे।

भाजपा ने जहां ग्वालियर, सागर, सतना, बालाघाट, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़, दमोह और खंडवा में ओबीसी चेहरे को उतारा है, तो वहीं यहां कांग्रेस ने ओबीसी चेहरे को टिकट देने से परहेज किया है। कांग्रेस ने सतना, सीधी, जबलपुर और मंदसौर में ओबीसी चेहरे को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने ऐसे साधे समीकरण

वहीं जहां भाजपा ने सीधी, भोपाल, जबलपुर खजुराहो और रीवा से ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताया है, तो वहीं कांग्रेस ने सीधी और होशंगाबाद से ब्राह्मण चेहरे को टिकट दिया है। भाजपा ने मुरैना से क्षत्रिय को टिकट देकर क्षत्रिय वोट साधने का प्रयास किया है, तो वहीं कांग्रेस ने राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, सागर से गुड्डू राजा बुंदेला और बालाघाट से सम्राट सारस्‍वार को टिकट देकर क्षत्रिय वोट अपनी ओर करने की कोशिश की है।

मंदसौर से बीजेपी ने सुधीर गुप्ता को टिकट देकर वैश्य वोट अपनी और करने की कोशिश की है। तो वहीं इंदौर से कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को टिकट देकर जैन समाज को साधने की कोशिश की है। भाजपा ने इंदौर से सिंधी समाज से आने वाले शंकर लालवानी को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने भोपाल में कायस्थ को टिकट दिया है।