• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में युवती से हिंदू बनकर मिला फैज सैयद, दुष्कर्म कर बोला- निकाह कर लें

Love Jihad in Indore: फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को बार-बार बुलाथा था, कार से नशीला पदार्थ और मटन काटने का बका मिला।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 06 Aug 2023 07:52:59 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Aug 2023 11:11:20 AM (IST)
इंदौर में युवती से हिंदू बनकर मिला फैज सैयद, दुष्कर्म कर बोला- निकाह कर लें
फैज सैयद को लोगों ने पकड़कर पुलिस का सौपा, उसकी कार में से मिला धारदार हथियार।

Love Jihad in Indore इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को लव जिहाद का मामला सामने आया।हिंदू संगठन के लोगों ने फैज सैयद को गिरफ्तार करवाया। वह हिंदू युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। अश्लील फोटो और वीडियो जारी करने की धमकी देकर जब मर्जी करें बुला लेता था। वह एसिड डालकर जलाने की धमकी देता था। उसकी कार से नशीला पदार्थ और मटन काटने का बका(हथियार) मिला है। पुलिस ने उसके खिलाफ धमकी, दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उसके फोन में कईं लड़कियों के काल व एसएमएस मिले हैं।

फैज ने अपना नाम करण बताया था

पुलिस के मुताबिक युवती राजपुर बड़वानी की रहने वाली है, जो फिलहाल खंडवा नाका क्षेत्र में रहती है। वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। आरोपित फैज सैयद से करीब चार साल पूर्व स्कूल आते जाते वक्त परिचय हुआ था। उस वक्त फैज ने उसे अपना नाम करण राणवत बताया था। जनवरी 2020 में फैज दोस्त के रूम पर ले गया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। वह लगातार शोषण करने लगा।


इंदौर में लव जिहाद का मामला, युवती को करण नाम बताकर फैज सैयद ने की दोस्ती फिर दुष्कर्म के बाद बनाने लगा निकाह का दबाव। लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, जेब से नशीला पदार्थ और कार से धारदार हथियार भी मिला। https://t.co/oYbR7R5Nx9#Indore #MadhyaPradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/GtIB4U9ECv

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 6, 2023

मोबाइल में मिले मस्जिद के सामने फोटो

बड़वानी में ही पार्क में घूमने के दौरान युवती ने उसके मोबाइल में फोटो देखा जिसमें वह मस्जिद के सामने दिखाई दे रहा था। पूछने पर कहा वह मुस्लिम है और उसका नाम करण नहीं बल्कि फैज सैयद है। तुम मुस्लिम बनकर निकाह कर लो। लव जिहाद पर युवती दुखी होकर चली गई लेकिन फैज उसको ब्लैकमेल करने लगा। उसके फोटो और वीडियो होने की धमकी देकर बुलाने लगा।

फोन करके बोला, मिलने आना पड़ेगा

दो दिन पूर्व भी उसने कहा कि शनिवार को उसका जन्मदिन है। एक बार मिलने आना पड़ेगा। शनिवार को वह दोस्त के साथ युवती से मिलने आया। तभी अन्य लोग भी पहुंच गए और फैज को पकड़ लिया, उसकी तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ मिला। कार से कपड़े में लपेट कर रखा हथियार मिला।