• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Indore: इंदौर में हिंदू युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा था फैजान, हिंदूवादियों ने की पिटाई

Love Jihad in Indore: इंदौर के पाटनीपुरा स्थित कैफे में लड़की से कर रहा था अश्लील हरकत, हिंदूवादियों से बचने के लिए फर्जी नाम बताया तो आइडी मांगी, सख्...और पढ़ें

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 10 Dec 2022 10:14:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Dec 2022 01:39:12 PM (IST)
Love Jihad in Indore: इंदौर में हिंदू युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा था फैजान, हिंदूवादियों ने की पिटाई

Love Jihad in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में शुक्रवार रात हिंदूवादियों ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया। वह कैफे में युवती के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पूछताछ करने पर गुमराह करने का प्रयास करने लगा। हिंदू नाम बता कर बचने की कोशिश भी की। सख्ती करने पर टूट गया। नाराज हिंदूवादियों ने उसकी पिटाई की और थाने के सुपुर्द कर दिया।

बजरंग दल पदाधिकारी तन्नू शर्मा के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को खबर मिली थी कि एलआइजी, पलासिया, भंवरकुआं और विजय नगर क्षेत्र में मुस्लिम युवक रात में हिंदू युवतियों को लेकर आते हैं। शुक्रवार रात कुछ कार्यकर्ता पाटनीपुरा चौराहा स्थित ठाकुर सा कैफे पहुंचे तो युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं द्वारा नाम पूछने पर युवक ने हिंदू नाम बताया। उसकी बातों पर शक हुआ और आइडी मांगी तो बहाने बनाने लगा। बाद में पता चला कि उसका असली नाम फैजान है। युवती हिंदू है। कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी और एमआइजी थाने ले गए। हालांकि, युवती ने रिपोर्ट से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में तो रखा लेकिन कार्रवाई नहीं की।


कैफे में अश्लील हरकतें, देर रात घूमने वालों पर नजर

कैफे में अश्लीलता का यह दूसरा मामला है। इसके पूर्व छत्रीपुरा क्षेत्र में भी एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया था। हिंदूवादियों का आरोप है कि चौपाटी, गार्डन, कैफे पर नजर रखनी चाहिए। रात में घूमने वाले मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों को बहला फुसला कर लाते हैं। इसमें ज्यादातर चंदन नगर, आजाद नगर, श्रीनगर कांकड़ और खजराना क्षेत्र के युवक होते हैं। तन्नू शर्मा ने कहा कि शुक्रवार रात भी फैजान कैफे में युवती से अश्लील हरकत कर रहा था। हिंदूवादियों ने युवती को समझाया और कहा कि उनकी नादानी के कारण ही दिल्ली जैसा कांड होता है।