• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Indore: अमन नाम बताकर छात्रा को दिया प्यार का झांसा, असली नाम पता चलने पर उड़ गए होश

इंदौर में गलत नाम बताकर छात्रा के साथ प्यार के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आमिन खान ने छात्रा को अच्छे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 31 Oct 2024 01:59:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 31 Oct 2024 02:26:52 PM (IST)
Love Jihad in Indore: अमन नाम बताकर छात्रा को दिया प्यार का झांसा, असली नाम पता चलने पर उड़ गए होश
इंदौर में फिर सामने आया लव जिहाद का मामला। प्रतीकात्मक तस्वीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Love Jihad in Indore)। लसूड़िया पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में मुस्लिम युवक आमिन खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित छात्रा को अच्छे कॉलेज में एडमिशन करवाने का झांसा देकर करीब आया था। आरोपित ने अमन नाम बताकर दोस्ती की और छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक महालक्ष्मीनगर निवासी छात्रा से करीब एक महीने पूर्व ही परिचय हुआ था। छात्रा बीकाम की पढाई के साथ शेयर मार्केट में भी काम करती है। आरोपित ने कॉलेज में एडमिशन करवाने का झांसा दिया और छात्रा के रुम पर पहुंच गया। उस वक्त आरोपित ने अमन नाम बताया था।


आरोपित ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसके असली नाम का खुलासा हुआ। उसने शिकायत करने पर छात्रा को धमकाया। बुधवार को पीड़िता ने परिचितों की मदद ली और थाने में शिकायत कर आमिन पुत्र कय्यूम खान निवासी खजराना के विरुद्ध केस दर्ज करवाया। टीआई के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

naidunia_image

इधर... युवतियों के साथ मुस्लिम युवक पकड़ाए, सिगरेट में नशा करवाने का आरोप

हिंदू संगठन के लोगों ने मंगलवार रात दो मुस्लिम युवकों को पकड़ा। उन पर हिंदू युवतियों को बरगलाने और सिगरेट के साथ नशा करवाने का आरोप लगाया। युवकों को पुलिस के सुपुर्द किया लेकिन बाद में बगैर कार्रवाई छोड़ दिया गया।पुलिस का दावा है युवतियां सहमती से आई थी।

घटना सपना संगीता रोड़ स्थित एक शाप की है। हिंदू जागरण मंच के कुछ लोगों ने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। युवक दो युवतियों के साथ सिगरेट पी रहे थे। आरोप है कि युवकों ने शुरुआती पूछताछ में पहचान छुपाने की कोशिश की।

आईडी मांगने पर बताया मुस्तफा और अन्य नाम बताया। हिंदू जागरण मंच द्वारा नशाखोरी का आरोप लगाया और दोनों युवकों को जूनी इंदौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि यहां से दोनों को भंवरकुआं थाने भिजवा दिया। टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक युवतियों द्वारा शिकायत नहीं की गई थी। वह मर्जी से युवकों के साथ आई थी। पुलिस ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया।

naidunia_image

हिंदू बन युवती के साथ रह रहे बदमाश ने ब्राउन शुगर बेचना कबूला

रघुवंशी कालोनी(बाणगंगा) से पकड़ाए मोबिन उर्फ मोहसिन खान ने मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करना कबूला है। आरोपित हिंदू नाम हनी रायकवार की आईडी बना कर रुका हुआ था। पुलिस ने उसके विरुद्ध कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

टीआई सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक मोबिन सदर बाजार क्षेत्र का बदमाश है। वह महेशसिंह के मकान में मीनल नामक युवती के साथ रह रहा था। आरोपित ने हनी पुत्र कमल रायकवार निवासी राज पैलेस कॉलोनी के नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था।

आरोपित मदाक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने लगा था। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने उसे पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस के मुताबिक मोबिन ने फर्जी आधार कार्ड बनवाना भी स्वीकारा है।

युवती को ब्लैकमेल करने वाला दानिश खान गिरफ्तार

उधर एरोड्रम पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर दानिश खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने युवती को धमकाया और रुपयों की मांग की। एडीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली युवती राणीसती गेट के समीप नौकरी करती है। आरोपित दानिश खान के ऑटो रिक्शा में परिचय हुआ था। दानिश युवती से जबरदस्ती करने लगा। उसने कहा कि उससे प्रेम करता है।

युवती द्वारा मना करने पर आरोपित धमकाने लगा। रुपयों की मांग करने लगा। उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। युवती ने भाई व जीजा को घटना बताई और आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज करवाया। बुधवार शाम पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया।