
Love Jihad in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। परदेशीपुरा थाना में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने मोईन खान को गिरफ्तार किया है। स्वजन ने लव जिहाद का भी आरोप लगाया है।
टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक, 12वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा से आरोपित मोईन खान निवासी परदेशीपुरा की दोस्ती थी। आरोपित पिछले वर्ष सितंबर में जन्मदिन के दो महीने बाद घुमाने के बहाने बिचौली मर्दाना स्थित ओयो होटल ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
.jpg)
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह गुमशुम रहने लगी। स्वजन ने काउंसलिंग कर छात्रा से बात की तो पूरा घटनाक्रम बताया। शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ स्वजन थाने पहुंचे और पीड़िता के कथन दर्ज करवाए। दोपहर को पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर आरोपित मोईन को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदूवादियों ने आरोप लगाया कि मोईन ने पीड़िता के पिता से 25 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए। वह फोटो और वीडियो वायहरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांग रहा है। पीड़ित परिवार चार घंटे तक थाने पर बैठा रहा लेकिन एसआइ कमल रघुवंशी ने सुनवाई नहीं की। हिंदूवादियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।